अजब गजब

लड़की ने बिस्कुट में मिला दी दादाजी की अस्थियों की राख, दोस्तों ने खाया आैर फिर…

अमरीका के कैलिफोर्निया में एक लड़की ने अपने दोस्तों के साथ एेसी अजीबोगरीब हरकत की, जिसके बाद से सभी खौफ में हैं।

less than 1 minute read
Oct 18, 2018
लड़की ने बिस्कुट में मिला दी दादाजी की अस्थियों की राख, दोस्तों ने खाया आैर फिर...

नई दिल्ली: अमरीका के कैलिफोर्निया में एक लड़की ने अपने दोस्तों के साथ एेसी अजीबोगरीब हरकत की, जिसके बाद से वह खौफ में हैं। दरअसल, लड़की ने अपने घर में बिस्कुट बनाए। इन बिस्कुट में उसने अपने दादाजी की अस्थियों की राख की मिला दी थी। यही बिस्कुट उसने अपने दोस्तों को खिला दिए।

लड़की बोली- इसमें मिली है खास चीज

ये भी पढ़ें

पत्नी को कुत्ते के साथ घर पर अकेला छोड़ गया था शख्स, वापस लौटा तो उजड़ चुकी थी पूरी दुनिया

जानकारी के मुताबिक, मामला बीते चार अक्टूबर का है। लड़की के साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने बताया कि वह अपने क्लास में जा रहा था। इसी दौरान वह लड़की वहां पर आई और बिस्कुट खाने का आॅफर दिया। उसने कहा कि इस बिस्कुट में एक खास चीज मिली हुई।

लड़की की बात सुनते ही हैरान रह गया छात्र

लड़के के मुताबिक, ''मुझे लगा उसने बिस्कुट में ड्रग्स मिला होगा, लेकिन जब मैंने उससे पूछा तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद उसने बताया कि बिस्कुट को बनाने के दौरान उसने अपने दादाजी की अस्थि राख मिलाई है। ये बात कहते हुए वह हंसने लगी और कहा कि इसे खाओ। मैं उसकी इस बात से बेहद हैरान और डर गया था।''

छात्रों ने मजाक समझ खा लिया बिस्कुट


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा ने अपने करीब 9 क्लासमेट्स को अस्थी राख मिला बिस्कुट खिलाया। कुछ छात्रों ने बिना कुछ सोचे—समझे इसे खा लिया। वहीं, कुछ ने जानते हुए भी इस बात झूठ मानते हुए बिस्कुट को खाया। छात्रों का कहना था कि वह मजाक कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, दूसरी ओर स्कूल ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि किसी भी छात्र को किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है, वे सभी ठीक हैं।

ये भी पढ़ें

रेप सीन से पहले एक्टर ने रख दी एेसी शर्त, कहा- पहले एक्ट्रेस से करवाओ ये काम

Published on:
18 Oct 2018 11:57 am
Also Read
View All