
कुत्ते के साथ घर में अकेली थी पत्नी, दरवाजा खोलते ही पति को दिखा ऐसा नजारा... खिसक गई जमीन
नई दिल्ली: अमरीका में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी को पालतू कुत्ते के साथ घर में अकेला छोड़कर गया था। जब वह सामान लेकर वापस घर लौटा तो कमरे का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।
पत्नी आैर डाॅगी के साथ रहते थे राॅबर्ट
हैरान कर देने वाला ये मामला वॉशिंगटन डीसी का है। रॉबर्ट फ्रेजर कई सालों से यहां एंजेला के साथ रह रहे थे। दो साल पहले उन्होंने एंजेला से शादी की थी। उनके पास एक पालतू पिटबुल डॉग केन भी था। रॉबर्ट ने इसे आठ साल पहले गोद लिया था।
डाॅगी को पत्नी के साथ छोड़कर गए थे अकेला
उन्होंने केन को खुद ट्रेन्ड किया था वह काफी वफादार था। वह हमेशा अच्छा बर्ताव करता था। एंजेला से भी उसकी अच्छा बॉन्डिंग थी। लेकिन, एक दिन फ्रेजर बाजार से कुछ सामान लाने एंजेला और केन को अकेले छोड़कर गए थे। 15 मिनट बाद लौटे तो घर का नजारा बदल चुका था।
खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी पत्नी, काटता जा रहा था केन
रॉबर्ट ने देखा कि एंजेला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। केन उसपर हमला करते उसे काटता जा रहा था। पहले तो रॉबर्ट को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, क्योंकि इससे पहले केन ने कभी ऐसा बर्ताव नहीं किया था। रॉबर्ट ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को कॉल कर सूचना दी।
अस्पताल पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही एंजेला की मौत
पुलिस और मेडिकल टीम रॉबर्ट के घर पहुंची और एंजेला को केन के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान केन ने मेडिकल टीम के एक मेंबर भी हमला कर दिया। काफी मशक्कत के बाद केन पर काबू पाया गया। इसके बाद एंजेला को अस्तपाल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। थोड़ी देर में एंजेला की मौत हो गई।
Updated on:
18 Oct 2018 12:00 pm
Published on:
17 Oct 2018 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
