
रेप सीन से पहले एक्टर ने रख दी एेसी शर्त, कहा- पहले एक्ट्रेस से करवाओ ये काम
नई दिल्ली: #MeToo अभियान के तहत हर दिन नया मामला और यौन शोषण के नए-पुराने आरोप खूब सामने आ रहे हैं। हालात ये हो गए हैं कि दिग्गज कलाकार भी घबरा रहे हैं। यही नहीं बॉलीवुड एक्टर्स रेप सीन, छेड़छाड़ के सीन तक करने से पीछे हट रहे हैं। ताजा मामला है जाने माने कालाकार दलीप ताहिल का। जैसे ही उन्होंने ये पता चला कि रेप सीन शूट करना है वैसे ही उन्होंने शूटिंग से इनकार कर दिया। वहीं, जब टीम ने कहा कि यह सीन बहुत जरूरी है तो उन्होंने ऐसी शर्त रख दी जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।
शूटिंग करने से पहले रख दी ये शर्त
दरअसल, बॉलीवुड एक्टर दलीप ताहिल इन दिनों निर्देशक सुधीर मिश्रा की एक फिल्म में काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई दिनों से फिल्म की शूटिंग भी चल रही है। 15 अक्टूबर को जब दलीप सेट पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि आज रेप सीन शूट होना है। ये बात पता लगते ही उन्होंने शूटिंग से इनकार कर दिया। दलीप के मना करते ही टीम हैरत में पड़ गई। टीम मेंबर ने उन्हें राजी करने के लिए कहा कि यह रेप सीन बहुत जरूरी हैै। इसके बाद दलीप राजी हुए, लेकिन उन्होंने एक शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि शूटिंग से पहले और बाद में एक्ट्रेस से एक लेटर लिखवाया जाए कि उसे रेप सीन करते समय किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं हुई और यह सीन उसने अपनी सहमति से फिल्माया है।
एक्ट्रेस ने वीडियो इंटरव्यू में जताई सहमति
टीम ने दलीप की शर्त को मान लिया और शूटिंग के बाद एक्ट्रेस का विडियो इंटरव्यू किया गया। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने यह बात कही कि वह इस सीन से पूरी तरह सहमत है और शूटिंग के दौरान वह अपनी सुरक्षा और सम्मान को लेकर पूरी तरह संतुष्ट थी।
Published on:
17 Oct 2018 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
