5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG- युवक ने फिल्मी स्टाइल में रेल पटरी पर दौड़ाई कार, देखकर लोगों के उड़े होश

एक युवक ने फिल्मी स्टाइल में रेलवे ट्रेक पर कार दौड़ाता नजर आया। खुद की जान खतरे में डालने के साथ ही ट्रेन के मुसाफिरों की जान भी खतरे में डालने वाले युवक को रेलवे ट्रेक पर कार दौड़ते देख लोगों के होश उड़ गए।

less than 1 minute read
Google source verification
car on track

चौथ का बरवाड़ा। सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में मंगलवार को एक युवक ने फिल्मी स्टाइल में रेलवे ट्रेक पर कार दौड़ाता नजर आया।

खुद की जान खतरे में डालने के साथ ही ट्रेन के मुसाफिरों की जान भी खतरे में डालने वाले युवक को रेलवे ट्रेक पर कार दौड़ते देख लोगों के होश उड़ गए। मौत से बेखौफ युवक रेलवे ट्रेक पर करीब 15 मिनट तक कार को दौड़ाता रहा।

लोगों ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन युवक नहीं रुका। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत रेलवे स्टेशन व थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने रेलवे ट्रेक पर दौड़ती कार को रुकवाकर कार को ट्रेक से नीचे उतारा।

इस दौरान युवक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार युवक चतरू सिंह पुत्र सुरज्ञान सिंह निवासी चौथ का बरवाड़ा घर के मानसिक तनाव में होने के कारण बलरिया फाटक संख्या 14 की ओर से रेलवे ट्रेक पर कार दौड़ाता रहा।

पुलिस ने कार जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान थाना एएसआई नरेन्द्र शर्मा ने बताया की इसकी सूचना रेलवे आरपीएफ को दी है। इस मामले को देखते हुए रेलवे के एडीआरएम आरएस मीना ने आरपीएफ को युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। युवक को गिरफ्तार करने के लिए जयपुर से आरपीएफ एसएचओ नीलू गोस्वामी पहुंची।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग