अजब गजब

हनीमून मनाने मनाली गया था कपल, सुहागरात पर सामने आई लड़की की एेसी सच्चाई, आैर फिर…

लड़के ने आरोप लगाया कि जिस लड़की से उसने शादी की वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है।
2 min read
• •
Aug 06, 2018
honeymoon night
हनीमून मनाने मनाली गया था कपल, सुहागरात पर सामने आई लड़की की एेसी सच्चाई, आैर फिर...

नई दिल्ली: शादी के नाम धोखाधड़ी की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन मनाली का ये किस्सा आपको हैरान कर देगा। जी हां, हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट मनाली में हनीमून मनाने गए एक लड़के के होश तब फाक्ता हो गए जब उसे ये पता चला कि जिसके साथ वह सुहागरात मनाने जा रहा है वह लड़की नहीं, बल्कि एक लड़का है।

लड़की नहीं लड़के के साथ सुहागरात मानने जा रहा था लड़का


सुनने में यह मामला जरूर अजीब लग रहा होगा, लेकिन मुंबई के गोवंडी पुलिस थाने में इस मामले को दर्ज कराया गया है। लड़के ने आरोप लगाया कि जिस लड़की से उसने शादी की वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है। जब लड़के के परिवार वालों को इस बात का पता लगा तो उन्होंने लड़की के परिवार वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।

लड़के को काॅलेज में हुआ था लड़की से प्यार, फिर...


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गोवंडी के रहने वाले 21 साल के एक लड़के को अपने कॉलेज में पढ़ने वाली 19 साल की लड़की से प्यार हो गया। जब यह बात दोनों के घर वालों को पता चली तब उन्होंने उनकी शादी करवा दी।

लड़की के घरवालों ने पहले बताई थी ये बात, लेकिन पता चला कुछ आैर

बताया जाता है कि लड़की के घरवालों ने लड़के वालों को पहले ही बता दिया था कि मेडिकल दिक्कतों के कारण वह कभी बच्चे को जन्म नहीं दे सकेगी। इसके बाद उनकी शादी करवा दी गई थी। शादी के बाद जब वे दोनों हनीमून मनाने के लिए मनाली गए तो लड़की की पोल खुल गई। सुहागरात में पता चला कि लड़की के गुप्तांग का ऑपरेशन हुआ है, जिस वजह से वह पति के साथ संबंध नहीं बना सकती।

पहले भी सामने आ चुके हैं एेसे मामले

बता दें, ये हनीमून पर लड़के या लड़की की असलियत सामने आने का ये पहला मामला नहीं है। इससे भी उत्तर पद्रेश के बरेली में भी एक किस्सा सामने आया था, जब शादी के अगले दिन ही दूल्हे ने दुल्हन को ये कहते हुए मायके भेज दिया था कि वह किन्नर है।

Published on:
06 Aug 2018 04:48 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते