नई दिल्ली: हरियाणा के करनाल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति साइकिल पर एक बड़ा संदूक ले जा रहा था। दरअसल, साइकिल पर रखे इस संदूक से खून रिस रहा था। जब लोगों ने खून देखा तो वह हैरान रह गए। जब साइकिल सवार को रोका गया तो वह साइकिल को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लेकिन, असली बात तो अब सामने आने थी, क्योंकि अभी तक संदूक नहीं खोला गया था। जब लोगों ने इस बाक्स को खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।