6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में आराम से सोया था शख्स, सुबह बिस्तर हटाते ही दिखी एेसी चीज कि निकल पड़ी चीख आैर…

मालबाजार के डुआर्स में युवक गोसाई दास सरकार रात में मच्छदानी लगाकर सोया था। सुबह नींद से जागने के बाद उसने बिस्तर उठकर देखा तो मच्छरदानी के अंदर पैर के पास विषैला सांप बैठा है।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Aug 06, 2018

snake

रात में आराम से सोया था शख्स, सुबह बिस्तर हटाते ही दिखी एेसी चीज कि निकल पड़ी चीख आैर...

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मालबाजार में एक शख्स मच्छदानी लगाकर सो रहा था। सुबह जब वह नींद से जागा तो मच्छदानी के अंदर उसके पैर के पास एक कुछ ऐसा नजारा दिखा कि उसकी चीख निकल गई। वह तुरंत वहां से भाग खड़ा हुआ और परिवार के अन्य लोगों को बुला लिया।

आखिर क्या दिखा ऐसा कि युवक की निकल गई चीख


मालबाजार के डुआर्स में युवक गोसाई दास सरकार रात में मच्छदानी लगाकर सोया था। सुबह नींद से जागने के बाद उसने बिस्तर उठकर देखा तो मच्छरदानी के अंदर पैर के पास विषैला सांप बैठा है। सांप देखते ही घबराते हुए चिल्लाकर घर से बाहर दौड़ा। उसने अन्य घरवालों को बुलाया और सभी खिड़की-दरवाजे खोल दिए, जिससे सांप बाहर भाग जाए। लेकिन सांप घर में ही इधर-उधर घूमने लगा। यह देखकर सभी लोग डर गए कि कहीं वह घर में ही छिप न जाए और किसी को काट न ले। काभी देर मशक्कत के बाद धीरे-धीरे खिड़की से बाहर निकल गया।

इसी बिस्तर पर बैठकर बच्चे करते थे पढ़ाई

घर में सांप निकलने की बात पता चलते ही लोगों की भीड़ लग गई। गोसाई दास के मुताबिक, उसके बच्चे इसी बिस्तर पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। वह भी डरे हुए हैं, उन्हें डर लग रहा है कि कहीं सांप दोबारा वहां तक न पहुंच जाए।

बारिश के मौसम में बिल से बाहर की आेर भागते हैं सांप

बता दें, बारिश के मौसम में पानी भरने की वजह से सांप आैर जलीय जीव अपने बिलों से बाहर की आेर भागते हैं। अपने लिए ठिकाना ढूंढते हए वह लोगों के घरों, दुकान या गैराज में घुस जाते हैं। वहीं, लोग इनसे डरकर इन्हें मारने की कोशिश करते हैं, इसी में यह हमलावर हो जाते हैं। कइर् बार ये खुद के बचाव में भी लोगों को काट लेते हैं। एेसे में जरूरी है कि सावधानी बरती जाए।