अजब गजब

चाउमीन खाते ही बच्चे का शरीर पड़ने लगा काला, ऑपरेशन के दौरान फटे फेफड़े देख डॉक्टर रह गए हैरान

हरियाणा के यमुनानगर में ठेले की चाउमीन खाकर बच्चे की तबियत हुई खराब शरीर काला पड़ने के बाद बच्चे को ले जाया गया अस्पताल खतरनाक एसिड से बच्चे को आया कार्डियक अरेस्ट
2 min read
• •
Jun 24, 2019
haryana 3 year old lungs damaged after eating roadside Chow mein
चाउमीन खाते ही बच्चे का शरीर पड़ने लगा काला, ऑपरेशन के दौरान फटे फेफड़े देख डॉक्टर रह गए हैरान

नई दिल्ली। सड़क किनारे लगे ठेले की चाउमीन ( roadside chow mein ) खाकर हरियाणा ( Haryana ) के एक बच्चे ही तबियत इस कदर खराब हो गई कि उसके फेफड़े फट गए। चाउमीन ( Chow mein ) खाते ही बच्चे की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। उसका शारीर काला पड़ने लगा। परिजन उसे आननफानन में अस्पताल ले गए जहां बड़ी मुश्किल से बच्चे ही जान बचाई जा सकी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा हरियाणा के यमुनानगर का है। अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे का ऑपरेशन कर उसको मौत के मुंह से निकाला। डॉक्टरों का कहना है कि सड़क किनारे मिलने वाली चाउमीन का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें खतरनाक एसिड डाला जाता है।

बच्चे की हालत को लेकर पिता ने कहा कि 'उसके चाउमीन खाते ही उसकी तबियत अचानक खराब होने लगी।' बच्चे उस्मान के पिता का कहना था कि उसे चाउमीन खाते ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चे के ऑपरेशन के दौरान पता चला कि उसके फेफड़े फट चुके हैं। उसे तुरंत वेंटीलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों ने उसके फेफड़ों का ऑपरेशन कर चेस्ट ट्यूब डाली। बच्चे को इतनी तकलीफ हो रही थी कि उसे कार्डियक अरेस्ट भी आ गया। 16 दिन के इलाज के बाद फिलहाल बच्चे की हालत में सुधार है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

एक मीडिया के अनुसार, उस्मान का इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है कि दुनकानदार चाउमीन में स्वाद बढ़ाने के लिए खतरनाक एसिड का इस्तेमाल करते हैं जोकि काफी नुक्सानदेह होता है। इस खतरनाक एसिड से न सिर्फ फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है बल्कि कई बार किडनी और लिवर के खराब होने का भी खतरा रहता है।

Published on:
24 Jun 2019 10:26 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते