अजब गजब

मुर्गी के पिंजड़े में पड़ा था एेसा अंडा, देखकर दंग रह गई मुर्गी फार्म की मालकिन

क्या आपने कभी बिल्कुल गोल अंडा देखा है? अगर नहीं तो यह खबर आपको हैरान कर सकती है।
2 min read
Oct 04, 2018
omg
मुर्गी के पिंजड़े में पड़ा था एेसा अंडा, देखकर दंग रह गई मुर्गी फार्म की मालकिन

नई दिल्ली: क्या आपने कभी बिल्कुल गोल अंडा देखा है? अगर नहीं तो यह खबर आपको हैरान कर सकती है। जी हां, ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में एक मुर्गी ने गोल अंडा दिया है। यह अंडा देखकर मुर्गी फार्म की मालकिन और कर्मचारी भी हैरान हैं। उनका कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मुर्गी ने गोल आकार का अंडा दिया हो।

नहीं देखा होगा एेसा अंडा!


कई बार हम एेसी चीजे देखते है, जिन्हें देखने के बाद यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आपने मुर्गी के अंडे तो खूब देखे होंगे, लेकिन बिल्कुल गोल अंडा नहीं देखा होगा। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में एक मुर्गी ने गोल अंडा दिया है। फार्म की मालकिन वेनेसा विलियम ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके पास 20 मुर्गियां हैं, जिनमें से 10 ने पिछले हफ्ते अंडे दिए। पिछले मंगलवार को वेनेसा ने मुर्गी के पिजड़े में देखने गईं तो वहीं पर सारे अंडे पड़े थे। वेनेसा का कहना है कि उन्होंने देखा कि एक अंडा बिल्कुल गोल है। अंडे का ऐसा आकार देखकर वह हैरान रह गईं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं थी। उन्होंने आज तक ऐसा अंडा नहीं देखा।

73 हजार में बिका था गोल अंडा


जानकारी के मुताबिक, इससे पहले ब्रिटेन में एक ऐसा अंडा चर्चा में रहा था। एक महिला ने ई कामर्स वेबसाइट पर गोल आकार के अंडे को एक हजार डॉलर यानि करीब 73 हजार 245 रुपए में बेचा था। इस अंडे को खरीदने के लिए काफी लोग लाइन में थे। हालांकि, जिसने इसकी ज्यादा कीमत दी उसको ही ये अंडा मिल सका। जानकारों की मानें तो गोल अंडे सामान्य तौर पर नहीं होते हैं। एक लाख में कहीं कोई एक ऐसा दुर्लभ अंडा देखने को मिलता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक अरब डॉलर की खोज है।

Updated on:
04 Oct 2018 12:47 pm
Published on:
04 Oct 2018 12:47 pm