अजब गजब

गुजारा भत्ता में पति ने पत्नी को दे दिए बेशुमार रुपए, गिनते-गिनते सुबह से हो गई शाम

एक पति ने अपनी पूर्व पत्‍नी को गुजारा भत्‍ते के रूप में 24600 रुपए मूल्‍य के एक और दो रुपये के सिक्‍के के रूप में दे दिए इस बात पर पत्नी ने वकील पति पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि ये शख्स मुझे ऐसे ही परेशान करता है।
2 min read
• •
Jul 25, 2018
high court lawyer husband gives alimony of 24600 in coins
गुजारा भत्ता में पति ने पत्नी को दे दिए बेशुमार रुपए, गिनते-गिनते सुबह से हो गई शाम

नई दिल्ली। तलाक के बाद कोर्ट ने जब पति द्वारा पत्नी को हर माह 24,600 रुपए गुजारा भत्ता देने को कहा गया तो पति ने कोर्ट रूम में सिक्कों का ढेर लगा दिया कि गिनने में कोर्ट की कार्यवाई ही स्थगित करनी पड़ी। पत्नी पेशे से वकील है, घटना केंद्रशासित क्षेत्र चंडीगढ़ की है। यहां की एक अदालत में जमकर बवाल कटा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक पति ने अपनी पूर्व पत्‍नी को गुजारा भत्‍ते के रूप में 24600 रुपए मूल्‍य के एक और दो रुपये के सिक्‍के के रूप में दे दिए इस बात पर पत्नी ने वकील पति पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि ये शख्स मुझे ऐसे ही परेशान करता है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का पूर्व पति पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में वकील के रूप में कार्य करता है।

बताया जा रहा है कि, 8 फरवरी 2014 को उनकी शादी हुई थी और दो महीने बाद ही उसके पति उसे घर से निकाल दिया। मई 2014 को पति ने जिला अदालत में ज्यूडिशियल सेप्रेशन के लिए पिटीशन दायर कर दी जो एक साल बाद पति ने खुद ही वापस ले ली। इसके बाद अक्टूबर 2015 को पति ने तलाक के लिए जिला अदालत में केस फाइल कर दिया, जो कोर्ट में विचाराधीन है। पत्नी ने गुजारा भत्ता की अपील की थी। पत्‍नी को गुजरा भत्‍ता देने के लिए वकील पति झोले में भरकर इतने सारे सिक्‍के लाया था। इतने सारे सिक्‍के देखकर महिला गुस्से से तमतमा गई। बता दें कि, महिला के पति ने अपने इस कदम के लिए दलील देते हुए कहा कि, 'ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि पैसा 100, 500 और 2000 रुपए के नोट में देना है।' सिक्कों को गिनने में परेशानी हुई तो 27 जुलाई को उसे फिर पैसों के साथ आने कहा गया।

Published on:
25 Jul 2018 12:21 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते