अजब गजब

पहले कब्र से निकाला बुजुर्ग व्यक्ति का शव, फिर काट ली गई गर्दन

Dead Body को कब्रिस्तान से बाहर निकालकर काट ली गई गर्दन। Haryana के बल्लभगढ़ का है ये हैरान कर देने वाला मामला। Police को शक है कि तंत्र साधना के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।
2 min read
पहले कब्र से निकाला बुजुर्ग व्यक्ति के शव, फिर काट ली गई गर्दन
पहले कब्र से निकाला बुजुर्ग व्यक्ति के शव, फिर काट ली गई गर्दन

नई दिल्ली। अगर आपसे कोई कह दे कि रात की समय आपको कब्रिस्तान या शमशान के अंदर अकेले जाना है तो मानो आपकी जान ही निकल जाएगी। दिन के समय तो फिर भी एक बार आप हिम्मत कर लेगें लेकिन रात के समय इस बारे में सोचना ही मुश्किल हो जाएगा। आज हम आपको इसी से जुड़ा एक ऐसा अजीबो-ग़रीब मामला बताने जा रहे हैं जो हरियाणा (Haryana) का है। हरियाणा के बल्लभगढ़ से ये हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां रात के समय कब्रिस्तान में जाकर एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव को पहले तो कब्र से बाहर निकाला गया और फिर उसकी गर्दन काट दी गई। बल्लभगढ़ के एक कब्रिस्तान में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के बाद शव को दफना दिया गया था। लेकिन किसी ने देर रात शव को कब्र से बाहर निकाला और इस घटना को अंजाम दिया। कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस (Police) को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद मामले की जांच चल रही है।

कब्र से शव को बाहर निकालकर गर्दन काटने के मामले में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने तंत्र साधना के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। इसके पीछे तंत्र- मंत्र करने वाले किसी तांत्रिक का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिस बुजुर्ग की मौत हुई थी उनका नाम बाबू खान (Babu Khan) था और उनकी उम्र 90 साल थी। मौत के बाद बुजुर्ग बाबू खान को जिस कब्रिस्तान में दफनाया गया था वहीं एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार की मौत में पहुंचा था और उसी ने सूचना दी थी कि बाबू खान की कब्र खोदी गई है और उनकी गर्दन कटी हुई है। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी वहां पहुंचे और इस घटना का विरोध किया। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में किसी तांत्रिक के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

Published on:
20 Jun 2019 12:10 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते