जहां हमारे देश में पुलिस की वर्दी का रंग खाकी होता है वहीं कोलकाता पुलिस सफेद रंग की वर्दी पहनती है।
नई दिल्ली: भारत में वैसे तो 29 प्रदेश है जिनमें से 7 केंद्र शासित प्रदेश हैं। बता दें हर प्रदेश अपने आप में कुछ अलग खासियत समेटे हुए है। कहीं का खाना तो कहीं का पहनावा, इन सब चीजों में विविधता हर प्रदेश में दिखाई देती है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक ही देश की पुलिस की वर्दी में भी विविधता पाई जाती हो। अगर नहीं सुना है तो अब सुन लीजिए। दरअसल जहां हमारे देश में पुलिस की वर्दी का रंग खाकी होता है वहीं कोलकाता पुलिस सफेद रंग की वर्दी पहनती है।
अगर आप कोलकाता नहीं गए हैं तो अपने किसी फिल्म या न्यूज में ये नोटिस जरूर किया होगा कि कोलकाता पुलिस सफेद रंग की वर्दी पहनती है। आपने इस बात पर ज्यादा गौर नहीं किया होगा कि आखिर ऐसा क्यों होता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पूरे देश की पुलिस से अलग आखिर कोलकाता पुलिस एक अलग रंग की वर्दी क्यों पहनती है।
कोलकाता पुलिस की वर्दी सफेद होने के पीछे एक चौंकाने वाला कारण है। दरअसल इसके पीछे अंग्रेजों का हाथ है। जानकारी के मुताबिक जब साल 1845 में कोलकाता पुलिस का गठन किया गया था तब भारत पर अंग्रेजों का राज था ऐसे में सफेद रंग की वर्दी का चुनाव अंग्रेजों की ही दें है। जब भारत स्वतन्त्र हुआ तब अंग्रेज देश छोड़कर चले गए लेकिन आज भी उनकी चुनी हुई वर्दी कोलकाता पुलिस पहनती है। इस वर्दी में कुछ ऐसी खासियत है जिसकी वजह से आज तक कोलकाता पुलिस आज तक इस वर्दी को पहनती है।
जाने क्या है सफेद वर्दी की खासियत
दरअसल कोलकाता समुद्र के किनारे बसा हुआ है जिसकी वजह से यहां पर काफी गर्मी होती है। इस भीषण गर्मी में पुलिस वाले जब धूप में निकलते हैं तो उन्हें काम करने में दिक्कत होती है तो ऐसे में उनको ये सफेद वर्दी ही बचाती है। दरअसल सफेद रंग धूप को सोखता नहीं है। ऐसे में ये गर्माहट से बचाता है और यही वजह है कि आज तक कोलकाता पुलिस सफेद रंग की वर्दी पहनती है।