
नदिया के शांतिपुर में भाजपा समर्थक की हत्या
- घर में घुस कर अपराधियों ने गोली मार दी
- आरोप तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर, दो गिरफ्तार
कोलकाता
पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार देर रात नदिया जिले के शांतिपुर इलाके में कथित तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा के एक समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम विप्लव सरकार (45) है। अपराधियों ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी। घटना से भडक़े भाजपा समर्थकों ने रास्ता जाम किया। घटना के संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में अमल हलदर और रथिन देवनाथ नामक दो तृणमूल समर्थकों को गिरफ्तार किया है। शांतिपुर थाने की पुलिस उनसे पूछताछ कर वारदात में शामिल बाकी अपराधियों की तलाश कर रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात कुछ नकाबपोश अपराधी विप्लव के घर में घुसे और अंधाधुंध गोलियां चलाई। एक गोली विप्लव के सीने में लगी गई। गोली लगते ही विपल्व जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद अपारध भाग निकले। आनन-फानन में विप्लव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाजपा समर्थकों का आरोप है कि मतदान के दिन विप्लव का तृणमूल समर्थकों के साथ झगड़ा हुआ था। इसलिए ही उसकी हत्या की गई है। स्थानीय तृणमूल इकाई ने आरोप को झूठा बताया है। तृणमूल नेताओं का कहना है कि विप्लव की हत्या के मामले में उनकी पार्टी के किसी समर्थक का कोई हाथ नहीं ही। घटना को लेकर भाजपा समर्थकों में भारी गुस्सा है। फिर किसी अप्रिय घटना की आशंका के म²ेनजर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आला पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। गत 14 मई को मतदान के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। हिंसा में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
Published on:
24 May 2018 10:51 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
