5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हमें रावण नहीं बनना चाहिए’: TMC दफ्तरों पर हमलों के बीच BJP कार्यकर्ताओं को नसीहत

BJP Workers Advice Ravan: मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि भाजपा को भाजपा ही रहना है, उसे टीएमसी नहीं बनना चाहिए।

2 min read
Google source verification
Sukanta Majumdar

Sukanta Majumdar

Sukanta Majumdar Statement: पश्चिम बंगला विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी शानदार प्रदर्शन के बाद तृणमूल कांग्रेस कार्यालयों में तोड़फोड़ की खबरें सामने के बाद केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि बीजेपी को टीएमसी की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि रावण हमेशा रावण ही रहेगा और भाजपा और उसके समर्थक भगवान राम के अनुयायी हैं।

'टीएमसी जैसा व्यवहार न करें'

मीडिया से बात करते हुए मजूमदार ने कहा कि भाजपा को भाजपा ही रहना है, उसे टीएमसी नहीं बनना चाहिए। जनता ने टीएमसी को नकार दिया है, इसलिए टीएमसी जैसा व्यवहार न करें। हम जानते हैं कि आप सभी (स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं) के खिलाफ लगातार अत्याचार हो रहे हैं। लेकिन आपको धैर्य रखना होगा। पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी। रावण हमेशा रावण ही रहेगा। हम भगवान राम के अनुयायी हैं। हमें रावण नहीं बनना चाहिए।

टीएमसी कार्यालयों पर हुए थे हमले

उनकी यह टिप्पणी आसनसोल के गोधुली और हावड़ा के दुमुरजाला में टीएमसी कार्यालयों पर कथित तौर पर अज्ञात उपद्रवियों द्वारा किए गए हमले के बाद आई है। आसनसोल में सोमवार को हुए इस हमले में परिसर को भारी नुकसान पहुंचा, जिसमें फर्नीचर, झंडे, पोस्टर और बैनर फाड़ दिए गए।

टीएमसी का बीजेपी पर हमला

दिन में पहले कूच बिहार में भी तनाव भड़क उठा, जहां मतगणना केंद्र के बाहर दीनहाटा टाउन ब्लॉक के टीएमसी अध्यक्ष बिशु धर पर कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हमला कर दिया। बिशु ने मीडिया से बात करते हुए अपने दृढ़ रुख को बरकरार रखा और कहा कि हम तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं। हम साहस के साथ आगे बढ़ते हैं। मुझे पता था कि वे मुझ पर हमला करेंगे, फिर भी मैं अंदर गया। यही भाजपा की संस्कृति है।

9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

मजूमदार ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा चल रही है और इसकी संभावित तिथि 9 मई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चयन पार्टी की कार्यप्रणाली के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा, फिलहाल 9 मई को लेकर चर्चा चल रही है। पार्टी को उचित निर्देश मिलने दीजिए। भाजपा में मुख्यमंत्री का नाम पार्टी की कार्यप्रणाली के अनुसार तय किया जाता है। और उसी कार्यप्रणाली के अनुसार फैसला होगा।