
थलापति विजय (फोटो- IANS/X/@ActorVijayTeam)
Tamil Nadu Vidhan Sabha Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के एक दिन बाद ही सियासी हलचल तेज हो गई है। अभिनेता से नेता बने विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने 108 सीटें जीतकर बड़ा उलटफेर किया है, लेकिन सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा अभी भी थोड़ा कम पड़ रहा है।
इस बीच, विजय ने अपने सभी विधायकों को मामल्लापुरम के एक रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है ताकि किसी तरह की फूट या दबाव से बचा जा सके।
टीवीके के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अब कांग्रेस, पीएमके, वामपंथी दलों, और वीसीके जैसी छोटी पार्टियों से समर्थन मांग रही है। इन दलों का साथ मिल गया तो टीवीके आसानी से बहुमत हासिल कर सरकार बना सकती है। वहीं, खबर है कि पार्टी के नेता राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात का समय भी मांग चुके हैं।
सूत्र बताते हैं कि इस मुलाकात में टीवीके अपना दावा पेश करेगी। टीवीके ने अकेले 108 सीटें हासिल की हैं, जो किसी भी दल के लिए अकेले सरकार बनाने के लिए काफी नहीं है। इसलिए गठबंधन की कोशिशें तेज हो गई हैं।
कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी ने खुलकर माना कि अगर उनकी पार्टी विजय और राहुल गांधी के कॉम्बिनेशन को साथ लेकर चलती तो 180-190 सीटें आसानी से जीत सकती थी। लेकिन हाई कमांड ने डीएमके को ज्यादा भरोसेमंद साथी मानते हुए अलग रास्ता चुना।
कांग्रेस नेता ने कहा- हमारे कार्यकर्ता नाराज हो गए, हमारे वोटर भी नाराज हुए और वे टीवीके की तरफ चले गए। कई कांग्रेस कार्यकर्ता तो टीवीके के टिकट पर चुनाव भी लड़ गए।
टीवीके का विधायकों को रिसॉर्ट में शिफ्ट करना सामान्य कदम नहीं है। पिछले अनुभवों को देखते हुए पार्टियां अपने विधायकों को सुरक्षित जगह पर रखकर किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त या दबाव से बचाना चाहती हैं।
सूत्र बताते हैं कि टीवीके इस बात को लेकर पूरी तरह सतर्क है कि कोई भी विपक्षी ताकत उनके विधायकों पर दबाव न बना सके। राज्य में अभी सत्ताधारी डीएमके की हार के बाद सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।
Updated on:
05 May 2026 08:13 pm
Published on:
05 May 2026 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
