अजब गजब

फ्लॉरिडा में देर रात जिंदा होने लगे मुर्दे, भागने के लिए सड़कों पर आ गए लोग

इस मैसेज में एक चौंकाने वाली बात लिखी थी जिसे आप भी सुन लें तो आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएं।
2 min read
• •
May 23, 2018
zombie
फ्लॉरिडा में देर रात जिंदा होने लगे मुर्दे, भागने के लिए सड़कों पर आ गए लोग

नई दिल्ली: 'सिटी ऑफ लेक्स' के नाम से मशहूर फ्लॉरिडा सिटी में देर रात एक खबर ने शहर वासियों में हड़कंप का माहौल बना दिया। इस खबर की वजह से लोग सड़कों पर भागने लगे और जो लोग घरों में मौजूद थे वो भी बाहर निकल आए और घर छोड़ने की तैयारी करने लगे। बता दें कि इस मैसेज में एक चौंकाने वाली बात लिखी थी जिसे आप भी सुन लें तो आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएं।

बता दें कि तकरीबन 1 बजकर 45 मिनट पर शहर वासियों के स्मार्टफोन पर एक पुश-अप मैसेज वायरल होने लगा जिसमें कहा गया था कि फ्लॉरिडा सिटी में मुर्दे ज़िंदा हो गए हैं और आपके पास बचने के लिए ज्यादा समय नहीं है। बस फिर क्या था जैसे ही यह खबर वायरल हुई पूरे शहर में हड़कंप मच गया। लोग एक दुसरे को फोन कर रहे थे और इस खबर की सत्यता की पुष्टि कर रहे थे।

चौंकाने वाली बात यह है कई यह मैसेज उस दौरान वायरल हुआ था जब फ्लॉरिडा शहर में ब्लैकआउट हो गया था। पूरे शहर की बिजली जाने के बाद जब ये मैसेज लोगों के फोन पर आया तो वो सहम गए और परेशान हो गए। लोगों को यहां तक लगने लगा था कि मुर्दे जिंदा होकर उनकी जान ले लेंगे और यही सोचकर शहरवासी एक दूसरे को गुड बाय मैसेज भी भेजने लगे।

बता दें कि यह सब बस एक मजाक था जो किसी शरारती तत्व ने किया था। दरअसल लोगों ने इस बात पर इसलिए यकीन कर लिया क्योंकि 'वाकिंग डेड' नाम की एक टीवी सीरीज है, जिसे लगभग सभी लोगों ने देखा हुआ है ऐसे में लोगों ने जल्दबाजी में इस झूठी खबर को सच मान लिया। आपको बता दें कि अफवाह उड़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी फ्लॉरिडा में सुनामी आने की अफवाह उड़ चुकी है जिसे लोगों ने सच मान लिया था।

Published on:
23 May 2018 09:23 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते