अजब गजब

साल के 365 दिन इस पेड़ से निकलता है चमत्कारी पानी, इसे पीने के बाद होता है चौंकाने वाला फायदा

हम आपको भारत के एक ऐसे अजूबे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानने के बाद आप भी इसे देखने जाना चाहेंगे।

2 min read
May 25, 2018
साल के 365 दिन इस पेड़ से निकलता है चमत्कारी पानी, इसे पीने के बाद होता है चौंकाने वाला फायदा

नई दिल्ली: दुनिया में कई सारे ऐसे अजूबे हैं जो हमको और आपको हैरत में डालने के लिए काफी हैं। इन अजूबों में कई सारे तो ऐसे हैं जो प्राकृतिक है। इन अजूबों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। आज इस खबर में हम आपको भारत के एक ऐसे अजूबे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानने के बाद आप भी इसे देखने जाना चाहेंगे।

आज हम आपको जिस अजूबे के बारे में बताने जा रहे हैं वो दरअसल एक पेड़ है जो भारत में ही स्थित है और यह पेड़ लोगों के आश्चर्य का विषय बना हुआ है। बता दें कि इस पेड़ में एक ऐसी रहस्यमयी ताकत है जो लोगों को अपनी तरफ खींच के ला रही है। यह पेड़ विज्ञान के नियमों को भी चुनौती दे रहा है, अब तो आलम ये है कि लोग इस रहस्यमयी पेड़ का दर्शन करने के लिए आते हैं।

ये भी पढ़ें

अजब गजब: 16 साल बाद इस हनुमान जी की मूूर्ति ने किया चमत्कार

दरअसल यह पेड़ हरियाणा के नूंह जिले से 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित प्राचीन अरावली पर्वतमाला की जड़ों में स्थित एक मंदिर में लगा हुआ है। इस पेड़ की खासियत यह है कि इससे लगातार पानी निकलता रहता है। यहां के लोगों का मानना है कि इस चमत्कारी पानी का सेवन करने से सभी रोग दूर हो जाते हैं। दरअसल यह कदंब का पेड़ है जो अरावली पहाड़ से 100 मीटर की ऊंचाई स्थित है।

आपको बता दें कि इस पेड़ से पूरे साल पानी निकलता रहता है। इस पेड़ के पीछे कौन सा रहस्य है यह बात आज तक कोई भी नहीं जान पाया है। वैज्ञानिकों ने भी इस पेड़ के ऊपर कर शोध किए लेकिन कुछ भी नहीं पता चल सका। आलम ये है कि ये पेड़ अब श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है और लोग मानते हैं कि इस पेड़ में किसी दिव्य शक्ति का वास है। लोग इस मंदिर को नल्हड़ेश्वर के नाम से जानते हैं। लोग बहुत दूर से यहां आते हैं और मंदिर में स्थित इस पेड़ के पानी को अपने घर ले जाते हैं। उनका मानना है कि यह चमत्कारी पानी चार्म रोग ठीक कर देता है।

ये भी पढ़ें

5 महीने तक बेटों ने घर में ही रखी मां की लाश, वजह जानकार Shocked हो जाएंगे आप
Published on:
25 May 2018 09:12 am
Also Read
View All