5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब गजब: 16 साल बाद इस हनुमान जी की मूूर्ति ने किया चमत्कार

गंगा दशहरा के पर्व पर हनुमान जी ने दिए श्रद्धालुओं को दर्शन

2 min read
Google source verification
hanuman

अजब गजब: 16 साल बाद इस हनुमान जी की मूूर्ति ने किया चमत्कार

फिरोजाबाद। करीब 2300 वर्ष पुराने हनुमानमंदिर की प्रतिमा ने 16 वर्ष बाद चोला छोड़ दिया। हनुमान जी के वास्तविक स्वरूप के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। चोला का भार करीब 30 से 35 किलो बताया जा रहा है। हनुमान जी की वास्तविक प्रतिमा के दर्शन कम ही लोगों को हो पाते हैं। मंदिर के महंत जगजीवन राम मिश्र बताते हैं कि करीब 2300 साल पहले फिरोजाबाद शहर में मंदिर के स्थान पर एक खंडहर था। आबादी के नाम पर यहां वीरानी सड़कें दिखाई देती थीं। इस जगह पर साधु महात्माओं का डेरा था। पेड़ की छांव में यहां सैकड़ों साधु महात्मा तपस्या किया करते थे। महात्माओं ने तप करने के लिए यहां गुफा की खुदाई की थी।

जमीन से निकली थी मूर्ति
उसी दौरान जमीन से यह हनुमान जी की प्रतिमा निकली थी। उस दौरान महात्माओं ने इस मूर्ति को ऐसे ही यहां स्थापित कर दिया था। उस दौरान यह स्थान टीले के रूप में परिवर्तित था। इसलिए कोई भी यहां आने से कतराता था। महंत बताते हैं कि हनुमान जी की प्रतिमा चलने की मुद्रा में है। प्रतिमा में उनकी एक आंख ही नजर आती है। उनके दोनों पैर एक दूसरे के विपरीत आकार में हैं। उनके कंधे पर भगवान राम और लक्ष्मण विराजमान हैं। उनके हाथ में चक्र और गदा भी है। इसको लेकर मान्यता है कि जब अहिरावण ने राम और लक्ष्मण को बंदी बना लिया था और वह उनकी बलि देने की तैयारी कर रहा था। तब हनुमान जी ने उन्हें अहिरावण का वध करके बचाया था। उस दौरान उन्होंने चक्र भी धारण किया था।

शिवाजी ने किया था गोरिल्ला युद्ध
महंत बताते हैं कि इस मंदिर में ग्वालियर के राजा सिंधिया भी यहां भगवान की शरण में आते थे। शिवाजी ने इसी मंदिर से लंबे समय तक गोरिल्ला युद्ध किया था। जंगलों में रहने के दौरान शिवाजी ने यहां हनुमान जी की शरण ली थी। बताते हैं कि हनुमान जी की प्रतिमा चमत्कारी है। यह 18-20 साल बाद स्वतः ही अपने ऊपर लगे चोले को छोड़ देती है। उसके बाद भगवान के प्राकृतिक स्वरूप के दर्शन होते हैं। चोला छोड़ने के बाद उनके शरीर पर एक बूंद भी सिंदूर शेष नहीं रहता। अभी वर्ष 2002 में चोला छोड़ा था जिसका वजन करीब 40 किलो था। इस चोले को हरिद्वार गंगा में प्रवाहित कराया गया था।