अजब गजब

शख्स की आंखों से आंसू की जगह निकलता है खून, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

हेलोवीन का त्यौहार भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन अभी भी कई ऐसी चीजें हैं जो आपको डराने के लिए काफी हैं।
less than 1 minute read
Nov 02, 2018
omg
शख्स की आंखों से आंसू की जगह निकलता है खून, देखकर डॉक्टर्स हैरान

नई दिल्ली: हेलोवीन का त्यौहार भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन अभी भी कई ऐसी चीजें हैं जो आपको डराने के लिए काफी हैं। हम बात कर रहे हैं इटली के रहने वाले 52 साल के उस शख्स की, जिसकी आंखों से आंसू की जगह खून निकलता है। उसकी हालत देख डॉक्टर्स उस वक्त हैरान रह गए, जब वह अस्पताल में अपनी इस परेशानी को लेकर पहुंचा और वहीं पर उसकी आंखों से खून बहने लगा।

बैठे-बेैठे शख्स की आंख से बहने लगा खून

इस शख्स का नाम और पहचान उजागर नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जब यह शख्स के डॉक्टर के पास गया तो इमरजेंसी रूम में ही उसकी आंखों से अचानक खून निकलने लगा। शख्स की हालत देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। डॉक्टर्स के पूछने पर शख्स ने बताया कि उसकी आंख, नाक या सिर के किसी भी हिस्से को कभी चोट नहीं लगी, फिर भी आंख से क्यों खून आता है वह नहीं जानता।

शख्स को है ये दुर्लभ बीमारी

डॉक्टरों की मानें तो शख्स को हीमोलैक्रिया (haemolacria) नाम की एक अजीब बीमारी है। यह एक दुर्लभ बीमारी है जो खून को आंसुओं में मिक्स कर देती है, जो बाद में आंख के रास्ते बाहर आता है। इस बारे में अभी कोई आंकड़े नहीं है कि इस बीमारी से दुनियाभर में कितने लोग पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि हीमोलैक्रिया होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- आंखों में इन्फेक्शन, चेहरे की चोट या सूजन और आंख के अंदर ट्यूमर का होना।

Updated on:
02 Nov 2018 04:54 pm
Published on:
02 Nov 2018 04:54 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते