
अपने पैरों की वजह से लाखों रुपए कमा रही ये लड़की, जानें कैसे
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक ऐसी लड़की चर्चा का विषय बनी हुई जो घर बैठे लाखों रुपए की कमाई करती है। ना किसी तरह की मेहनत करनी है और ना ही किसी तरह से परेशान होना है। आपके मन में सवाल जरूर पैदा हो रहा होगा कि आखिर ये लड़की ऐसा क्या करती है? हम आपको बताएंगे कैसे ये लड़की घर बैठे लाखों रुपए कमा रही है।
आॅनलाइन बेच रही बदबूदार मोजे और जूते
रोक्सी साइक्स, जी हां यही वो लड़की है जिसने दावा किया कि वह अपने खूबसूरत पैरों की वजह से साल में करीब 1 लाख पाउंड यानि करीब 73 लाख रुपए कमा लेती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोक्सी कहती हैं, मेरे दोस्त अक्सर मेरे पैरों की तारीफ किया करते थे। शुरू में मैंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर बढ़ाए, लेकिन धीरे-धीरे महसूस होने लगा कि कुछ और तरीकों से मैं और ज्यादा कमाई कर सकती हूं। पहले मैं सिर्फ अपने पैरों की तस्वीरें दिखाती थी, लेकिन लोगों में उत्सुकता मुझे देखने की थी। फिर मैंने अन्य वेबसाइटों के माध्यम से अपने व्यवसाय का विस्तार करना शुरू किया और पहले ही महीने में मैंने 2000 पाउंड की कमाई की। उनके फॉलोवर्स उनके बदबूदार मोजे और जूते खरीदते हैं।
कई मॉडल्स को दे रही ट्रेनिंग
रोक्सी का कहना है, मैं चाहे कितनी भी बूढ़ी क्यों न हो जाउं। अपने पैरों के जरिए कमा सकती हूं। इसके अलावा रोक्सी कई मॉडल्स को ट्रेनिंग दे रही हैं कि किस तरीके से वो भी अपने पैरों की मदद से कमाई कर सकती हैं।
Published on:
02 Nov 2018 03:04 pm
