27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शहजाद’ के सपने में आते थे ‘भगवान श्रीराम’, फिर एक दिन पत्नी से हुई बहस और कर डाला ये काम

एक मुस्लिम धर्म के शख्स को पता नहीं क्या सूझा उसने अपनी पत्नी से झगड़ा कर ऐसा काम कर दिया जिसके बारे में सोचना थोड़ा मुश्किल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 2 Nov 2018, 12:24 PM IST

converted in hindu from muslim

'शहजाद' के सपने में आते थे 'भगवान श्रीराम', फिर एक दिन पत्नी से हुई बहस और कर डाला ये काम

नई दिल्ली। एक मुस्लिम धर्म के शख्स को पता नहीं क्या सूझा उसने अपनी पत्नी से झगड़ा कर ऐसा काम कर दिया जिसके बारे में सोचना थोड़ा मुश्किल है। शहजाद का कहना है कि उनके सपने में श्रीराम आए थे। इसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपनाने की ठान ली। लेकिन उनके इस फैसले का उनकी पत्नी और बेटे ने समर्थन नहीं किया। शहजाद ने पत्नी और एक बेटे से भी धर्म परिवर्तन करने से इन्कार कर दिया। हालांकि, शहजाद ने अपने दुसरे बेटे के साथ अपना नाम भी अब बदल दिया है। नाम बदलने के तुरंत बाद ही उन्होंने पूजा पाठ करना शुरू कर दिया। और अब उनका कहना है कि, इस दीपावली वे लक्ष्मी-गणेश पूजन भी करेंगे। बता दें कि, शहजाद ने अपना नाम बदलकर अब संजू राणा रख लिया है।

सोचने वाली बात यह है कि, शामली के रहने वाले शहजाद (संजू) को आखिर ऐसा क्या सूझा कि उन्होंने धर्म परिवर्तन करने का इतना बड़ा फैसला ले लिया। इस बात को मानने में आपको भी थोड़ी मुश्किल हो रही होगी कि, आखिर सिर्फ सपने की वजह से कोई इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शहजाद (संजू) का कहना है कि, उनके पूर्वज सदियों पहले हिंदू धर्म को त्यागने के बाद मुस्लिम बन गए थे। इसके बाद भी उनकी आस्था हिंदू धर्म में रही। अब जब खुद भगवान श्री राम उनके सपने में आए तो उन्होंने बिना किसी भी दबाव तथा जोर जबरदती के इस्लाम धर्म को त्यागकर दोबारा हिंदू धर्म को अपना लिया है। संजू ने बताया कि, कुछ दिन पहले वे मनाली गए थे जहां उन्होंने एक प्राचीन मंदिर में उन्होंने मत्था टेका। कुछ दिन पहले उन्हें सपने में भगवान राम दिखाए दिए बस उसी के बाद उन्होंने ऐसा करने की ठानी।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग