27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां के लोगों के दिमाग पर चढ़ा है ‘अनोखा फितूर’! बीयर के साथ योगा कर रहे हैं लोग, पूरा मामला है ये

लोग कहते हैं कि, फिट रहने के लिए अल्कोहल छोड़ देना चाहिए लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी खबर लाए हैं जिस जान आप हैरान रह जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 1 Nov 2018, 2:04 PM IST

beer yoga going international

यहां के लोगों के दिमाग पर चढ़ा है 'अनोखा फितूर'! बीयर के साथ योगा कर रहे हैं लोग, पूरा मामला है ये

नई दिल्ली। आज की इस भाग दौड़ वाली ज़िंदगी में लोग फिट रहने के लिए लोग क्या नहीं करते। ढेर सारे पैसे लगाकर खुद को फिट रखते हैं और जिम भी ज्वाइन भी करते हैं। लेकिन आपको पता है न फिट रहने का सबसे अच्छा तरीका होता है योग। आपने सुना होगा कि, लोग कहते हैं कि, फिट रहने के लिए अल्कोहल छोड़ देना चाहिए लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी खबर लाए हैं जिस जान आप हैरान रह जाएंगे। फर्ज़ करिए आपसे कोई कहे कि यहां बियर योग कराया जाता है। यह सुन आप ज़रूर दंग रह जाएंगे लेकिन क्या आपको पता है ऐसी योग क्लासेज कई जगह चलती हैं।

अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। इसके चलते अब एक नए योगा की तलाश की गई है एवं वो है योगा करते समय बीयर का उपयोग करना। बता दें कि, बैंकाॅक व थाइलैंड के लोग बीयर की बोतल संग योगा कर रहें हैं। इस योग के मुताबिक बीयर योगा में एक से 2 घंटे के सेशन में एक से 2 बोतल बीयर को पीया जाता है। अब तो यह आलम है कि, देखते ही देखते ये योगा मेलबर्न व सिडनी जैसे नगरों में जा पहुंचा है और कई लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं लोग इस लाइफस्टाइल को अपने जीवन में बड़ी ही आसानी से शामिल कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, इस योग को करने से पहले थोड़ी बीयर पी जाती है। इससे मन शांत हो जाता है और योग में ध्यान लगना शुरू होता है। योग करते समय सिर पर बीयर की बोतल को बैलेंस करके भी रखा जाता है और धीरे-धीरे ध्यान केंद्रित किया जाता है। कई लोगों का यह मानना है कि बियर पीने से लोग मोटे होते हैं लेकिन बीयर योग मोटापा कम करने में बहुत मददगार है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग