5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! नशे में शख्स ने दोस्त से लगाई शर्त, फिर ऐसे खतरे में डाल ली अपनी ही जान

चीन में एक शख्स के गले में पिछले एक साल से आठ इंच लंबी चम्मच फंसी थी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Nov 02, 2018

omg

OMG! नशे में शख्स ने दोस्त से लगाई शर्त, फिर ऐसे खतरे में डाल ली अपनी ही जान

नई दिल्ली: चीन में एक शख्स के गले में पिछले एक साल से आठ इंच लंबी चम्मच फंसी थी। इस बात को वह खुद जानता था, लेकिन कभी कोई दिक्कत नहीं होने की वजह से उसने डॉक्टर से संपर्क नहीं किया। वहीं, जब उसे परेशानी हुई तो वह डॉक्टर के पास पहुुंचा। डॉक्टर ने करीब दो घंटे आॅपरेशन कर उसके गले से चम्मच को बाहर निकला।

नशे में निगल ली थी चम्मच

मामला चीन के बीजिंग का है। 26 साल के झांग ने एक साल पहले नशे में अपने दोस्तों से शर्त के चक्कर में चम्मच निगल ली थी। झिजियांग स्थित जनरल अस्पताल के डॉक्टर यू झुवु ने बताया कि चम्मच गले में अटक गई थी।

इसलिए नहीं किया डॉक्टर से संपर्क, लेकिन...

झांग ने उन्हें बताया कि वह ये देखना चाहता था कि वह खा-पी सकता है या नहीं। किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होने पर उसने डॉक्टर से सलाह भी नहीं ली, लेकिन कुछ समय पहले उसे सीने में तकलीफ हुई तो वह अस्पताल में भर्ती हुआ।

8 लंच लंबी चम्मच निकली बाहर


जांच में पता चला कि उसे सीने और गले में इंफेक्शन हो गया है। इसके बाद उसका एक्स-रे किया गया। एंडोस्कोपी कर 20 सेमी लंबी (8 इंच) चम्मच निकाली। इसमें करीब 2 घंटे का समय लगा।