5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलून में लड़की की पलकों पर लगा दी गई ऐसी चीज, बंद हो गया दिखना और फिर…

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पीड़ित लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई और लोगों को जागरुक भी किया।  

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Nov 01, 2018

omg

सलून में लड़की की पलकों पर लगा दी गई ऐसी चीज, बंद हो गया दिखना और फिर...

नई दिल्ली: खूबसूरत दिखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। खासतौर से महिलाएं, जो खुद को किसी भी मामले में खुद को किसी दूसरी महिला से कम नहीं देखना चाहतीं। लेकिन, सुंदर दिखने की चाह में कभी—कभी लोग अपने साथ ऐसा कर बैठते हैं, जो जिंदगीभर के लिए एक बुरी याद बन जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ 20 साल की मेगन रिक्सन के साथ। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर आपबीती सुनाई है।

जानें क्या है पूरा मामला

मेगन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह एक सलून में आईलैश आंख की पलक एक्सटेंशन के लिए गई थीं। एक्सटेंशन की प्रक्रिया के दौरान उन्हें आंखों में जलन हुई और लैश अप्लाई करने के कम से कम दो घंटे तक उसे दिखाई देना ही बंद हो गया। सलून में लैशेज पर उन्होंने नेल ग्लू यूज किया था, जिससे दो घंटे तक उसे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

नहीं खोल पा रही थी आंखें

मेगन ने बताया कि जब वह लैश एक्सटेंशन कर रही थी तो उनकी एक आंख में काफी चुभन हो रही थी, लेकिन उनसे कहा गया कि चिंता मत करो, यह सामान्य है और उन्होंने मुझे मेरी आंखें खुली रखने के लिए कहा। मुझे आंखों में जलन होने लगी। स्वभाविक रूप से आंखें बंद होने लगी, लेकिन वह बोले जा रही थी कि मैं आंखें खुली ही रखूं। जब उसने अपना काम कर दिया तो मैं बेड पर बैठ गई और आंखें खोल ही नहीं पाई। मैंने उनसे कहा कि यह नॉर्मल नहीं है, लेकिन वह इसी बात पर अड़ी थी कि ऐसा होता है।

वीडियो शेयर कर किया जागरुक

बता दें, इस वीडियो के जरिए मेगन लोगों को जागरुक भी करना चाहती है। उनका कहना है कि शुक्र है कि कोई लंबे समय का डैमेज नहीं हुआ। लेकिन इस अनुभव से एक बात समझ आई कि आंखों की रोशनी कोई मजाक नहीं है और इसे प्रोटेक्ट करना जरूरी है।