अजब गजब

जल्दबाजी में इस शख्स ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर, ई-कॉमर्स साइट को रिमूव करना पड़ा अकाउंट

अब हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अनजाने में ऐसी भूल कर दी जिसका खामियाजा अब उसे भुगतना पड़ रहा है।
2 min read
Jun 09, 2018
owl
जल्दबाजी में इस शख्स ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर, ई-कॉमर्स साइट को रिमूव करना पड़ा अकाउंट

नई दिल्ली: कभी-कभार जल्दबाजी के चक्कर में हम कुछ ऐसी गलती कर जाते हैं जिसका अंदाजा भी हमे नहीं होता है। ये गलतिया हमें काफी भारी भी पड़ जाती है। आपसे भी ऐसी कोई गलती जरूर हुई होगी लेकिन अब हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अनजाने में ऐसी भूल कर दी जिसका खामियाजा अब उसे भुगतना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि ये मामला यूके का है जहां रहने वाला ये शख्स एंटीक चीजों का बिजनेस करता है और इसके लिए समय-समयपर एंटीक्स की तस्वीरें लेकर उन्हें ई-कॉमर्स साइट पर डालता रहता है। यहां पर उसे आसानी से ग्राहक मिल जाते हैं जो उसके एंटीक आइट्म्स को खरीद लेते हैं। बता दें कि इस शख्स का नाम लैन लॉटन है और उसकी उम्र 61 साल है। यह शख्स अपने पास रखी हुई एक एंटीक उल्लू की मूर्ती को बेंचना चाहता था। बस फिर क्या था इस शख्स ने जल्दी से एंटीक की एक तस्वीर खींची और उसे ई-कॉमर्स साइट पर अपलोड कर दिया।

इस समय तक लैन को ज़रा भी अंदाजा नहीं था कि वो कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं। अब हम आपको बताते हैं कि लैन ने क्या गलती की थी। दरअसल 61 वर्षीय इस शख्स ने उल्लू की मूर्ति की जो तस्वीर ई-कॉमर्स साइट पर पोस्ट की थी उसके बैकग्राउंड में कुछ ऐसा दिख रहा था जिसकी वजह से यह शख्स मुसीबत में पड़ गया। दरअसल इस तस्वीर में उल्लू की मूर्ति के पीछे एक लैपटॉप दिखाई दे रहा है जिसमें एक X रेटेड यानी एडल्ट वेबसाइट खुली हुई थी।

इस शख्स ने फोटो में दिख रही इस चीज को नोटिस किए बगैर ही इसे अपलोड कर दिया। आपको बता दें कि इस गलती के बाद ई-कॉमर्स साइट ने लैन का अकाउंट डिलीट कर दिया। बाद में जाकर लैन को अपनी इस बड़ी गलती के बारे में पता चला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनकी एक गलती ने इसे खबर बना दिया।

Published on:
09 Jun 2018 11:02 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते