अजब गजब

इस शख्स की हैं तीन पत्नियां, गलती होने पर देता है ऐसी अजीबोगरीब सजा

रूस के ऑब्लास्ट रीजन में इवान सुखोव अपनी तीन पत्नियों के साथ रहते हैं। 34 वर्षीय इवान का सपना है कि उनकी और भी ज्यादा पत्नियां हों और कम से कम 50 बच्चे हों।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 4:51 PM IST
omg
इस शख्स की हैं तीन पत्नियां, गलती होने पर देता है ऐसी अजीबोगरीब सजा

नई दिल्ली: रूस के ऑब्लास्ट रीजन में इवान सुखोव अपनी तीन पत्नियों के साथ रहते हैं। 34 वर्षीय इवान का सपना है कि उनकी और भी ज्यादा पत्नियां हों और कम से कम 50 बच्चे हों। यह शख्स पत्नियों से गलतियां होने पर या उनसे नाराजगी होने पर उन्हें अजीबोगरीब सजा देता है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, रूसी कानून के हिसाब से सुखोव की आधिकारिक तौर पर सिर्फ एक ही पत्नी हो सकती है। उनकी अन्य दो पत्नियां आपसी सहमति से उनके साथ रहती हैं।

गलती करने पर पत्नियों को देता है एेसी सजा


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुखोव नाम के इस शख्स ने खुलासा किया कि अगर उनकी कोई पत्नी उन्हें परेशान करती हैं तो वह सजा के तौर पर एक महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाते हैं। बहुविवाह से पहले सुखोव अपनी पहली पत्नी नटालिया सुखोवा के साथ 11 सालों तक रहे।

9 बच्चों का बाप है सुखोव


हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर काम करने वाली नटालिया का कहना है कि पहले तो मैं इसके खिलाफ थी, लेकिन फिर मैंने अपना मन बदल दिया, क्योंकि वह वास्तव में बड़ा परिवार चाहते थे। सुखोव के अब तक 9 बच्चे हैं। इनमें से 6 बच्चे नटालिया से और 3 एना से हैं। एना अब उनके 10वें बच्चे को जन्म देने वाली हैं। यह परिवार 3 कमरे के फ्लैट में रहता है। सुखोव का एक अलग कमरा है और वह हर शाम अपनी एक पत्नी के साथ गुजारते हैं। नटालिया ने बताया कि वह हमें नंबर से बुलाते हैं। सुखोव के मुताबिक, अगर उन्हें किसी पार्टनर से दिक्कत होती है तो वह उन्हें संबंध नहीं बनाकर सजा देते हैं।

तीनों पत्नियां एक साथ खुशी से रहती हैं

सुखोव के मुताबिक, अगर मेरी पत्नी कोई गलती करती है तो मैं उसे एक महीने तक अपने कमरे में नहीं बुलाता हूं। हालांकि, इसके बाद भी तीनों पत्नियां एक साथ खुशी-खुशी रहती हैं। हाल ही में सुखोव ने मदीना नाम की महिला को अपने परिवार में एंट्री दी है। मदीना मुस्लिम हैं, जबकि सुखोव रूसी ऑर्थोडॉक्स हैं।

आैर बीवी आैर बच्चे चाहता है सुखोव

बता दें,सुखोव और उनकी तीनों पत्नियां नौकरी करती हैं। सुखोव कहते हैं, 'मेरी पत्नियां अपने बच्चों का और अपना खर्च उठाने में पूरी तरह सक्षम हैं।' सुखोव ने कहा कि वह अपने बढ़ते परिवार में और पत्नियों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी कुछ शर्तें हैं। सुखोव ने कहा कि मुझे लंबी, पतली और प्यार करने वाली लड़कियां पसंद हैं।

Updated on:
12 Nov 2018, 4:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते