26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने किया 4 हजार साल आगे पहुंचने का दावा, बताई ऐसी बातें

फिनलैंड की रहने वाली एक महिला ने दावा किया है कि वो समय यात्रा करके वर्ष 6,000 में गई थी और फिर वहां से वापस आ गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 12 Nov 2018, 4:08 PM IST

omg

महिला ने किया 4 हजार साल आगे पहुंचने का दावा, बताई ऐसी बातें

नई दिल्ली: फिनलैंड की रहने वाली एक महिला ने दावा किया है कि वो समय यात्रा करके वर्ष 6,000 में गई थी और फिर वहां से वापस आ गई। उसका कहना है कि उसके पास इसे साबित करने के लिए एक अजीब वस्तु भी है।


पृथ्वी पर लौट आएंगे डायनासोर

महिला का नाम क्लोई है। महिला का दावा किया है कि साल 4,529 में डायनासोर पृथ्वी पर लौट आएंगे। उसने बताया कि उन्हें चिड़ियाघर में रखा गया है। उसने दावा किया है कि वो उतने खतरनाक नहीं हैं, जितना आज के समय में लोग उन्हें मानते हैं। उसने दावा किया कि वहां एक प्राचीन पौधा भी था। उस पौधे का नाम रोकलोरुलो है, जिसे वर्ष 6,000 में पुनर्जीवित किया गया था। उसने बताया कि करोड़ों साल पहले यही पौधा डायनासोर का खाना हुआ करता था।

सिर पर एक धातु की ट्यूब लगाई गई थी

क्लोई ने कहा कि वह शुरुआत में 'टाइम ट्रैवल मशीन' में जाने से पहले डर रही थी, लेकिन 3 अगस्त, 1966 को वो समय यात्रा करने के लिए सहमत हो गई। वह एक कुर्सी पर बैठी थी। उसके हाथ और पैरों को बांध दिया गया था। उसके सिर पर एक धातु की ट्यूब लगाई गई थी। उसके बाद एक विद्युत प्रवाह उसके शरीर के माध्यम से प्रवाहित किया गया। क्लोई का कहना है कि इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसकी आंख खुली खुद को सड़क के बीचों-बीच पाया। वह सन 6,000 में पहुंच चुकी थी।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग