अजब गजब

नई-नवेली दुल्हन हर बार पति को कह देती थी ‘NO’, एक दिन अचानक होने लगी उल्टियां और फिर..

पत्नी ने बताया कि वह एक युवक से प्यार करती थी। उसी से शादी भी करना चाहती थी, जो हो नहीं सका।
2 min read
Oct 29, 2018
omg
नई-नवेली दुल्हन हर बार पति को कह देती थी 'NO', एक दिन अचानक होने लगी उल्टियां और फिर..

नई दिल्ली: हरियाणा के पानीपत में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद एक पत्नी ने पति से संबंध बनाने से इनकार कर दिया। पति को पहले लगा कि वह शर्म की वजह से ऐसा कर रही है, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

सुहागरात से पहले पत्नी का इनकार...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबाला शहर में रहने वाले लड़की की शादी हरजीत से हुई थी। शादी के बाद सुहागरात का समय आया, लेकिन पत्नी ने कमरे में जाने से माना कर दिया। पति के पूछने पर उसने कहा कि वह अभी एडजेस्ट नहीं हो पा रही है, उसे कुछ दिन का समय चाहिए। इसपर हरजीत ने सहमति जता दी।

पति ने बनाया मनाली जाने का प्लान

हरजीत ने पत्नी के साथ वक्त बिताने के लिए मनाली की हनीमून ट्रिप प्लान किया, लेकिन वह यहां भी जाने को तैयार नहीं हुई। पत्नी ने कहा कि उसकी तबीयत खराब है और वह नहीं जा सकती।

पत्नी को उल्टियां, सामने आइ चौंकाने वाली हकीकत


हरजीत को ये बात हजम नहीं हुई और उसे अपनी पत्नी पर शक होने लगा। इसी दौरान पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसे उल्टियां होने लगीं। हरजीत उसे अस्पताल ले गया। यहां उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया गया, जो पॉजिटिव निकला। हरजीत को लगा कि रिपोर्ट सही नहीं है तो उसने शहर में अल्ट्रासाउंड करवाया। इसमें पत्नी को सात सप्ताह चार दिन की गर्भवती बताया गया। इसके बाद भी जब उसे यकीन नहीं हुआ तो उसने अगले दिन रिपोर्ट को क्रॉस चेक के लिए डॉ. जसपाल स्कैन सेंटर से अल्ट्रसाउंड करवाया। यहां भी वही रिपोर्ट सामने आई तो हरजीत के होश उड़ गए।

युवक से करती थी प्यार, लेकिन नहीं हो सकी शादी


हकीकत सामने आने के बाद पत्नी ने बताया कि वह एक युवक से प्यार करती थी। उसी से शादी भी करना चाहती थी, जो हो नहीं सका। हरजीत ने इस मामले में अपने ससुरालवालों पर 16 जुलाई 2018 को लीगल नोटिस दिया, लेकिन ससुरालवालों ने अनदेखी कर दी। इसके बाद उल्टा शिकायत का अंजाम भुगतने की धमकी दी। अब पुलिस ने पत्नी सहित उसके परिवार पर केस दर्ज कर लिया है।

Updated on:
29 Oct 2018 02:57 pm
Published on:
29 Oct 2018 02:57 pm