12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतान प्राप्ति का लालच देकर शख्स ने पति-पत्नी से अपने सामने करवाया ऐसा काम, जानकर उड़ जाएंगे होश

कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को 10 साल की सजा और दंपती को 10 हजार रुपए देने की सजा सुनाई है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 26, 2018

omg

संतान प्राप्ति का लालच देकर शख्स ने पति-पत्नी से अपने सामने करवाया ऐसा काम, जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: महाराष्‍ट्र के ठाणे में एक डॉक्टर की बेहद अजीबोगरीब हरकत सामने आई है। दरअसल, खुद को हीलर यानि नि:संतानों का इलाज करने वाला डॉक्टर ने एक पत्नी—पत्नी को अपने सामने ही संबंध बनाने के लिए कहा। उसने दंपति से कहा कि वह देखना चाहता है कि गलती कहां हो रही है। बता दें, मामला 2016 का है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को 10 साल की सजा और दंपती को 10 हजार रुपए देने की सजा सुनाई है।

संतान के लिए कुछ भी करता था दंपति


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2014 में एक नि:संतान दंपति ने योगेश कूपेकर नाम के एक शख्स से संपर्क किया। योगेश खुद को नि:संतान दंपतियों को इलाज करने वाला डॉक्टर बताता था। वह दंपति की बातों से जान चुका था कि वह संतान के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

अपने सामने बनवाए शारीरिक संबंध आैर कहा...


2016 में योगेश ने इलाज के बहाने दंपती को अपने पास बुलाया। योगेश ने दंपति से कहा कि वह उसके सामने ही शारीरिक संबंध बनाएं, जिससे वह ये समझ सके कि दिक्कत कहां हो रही है। जब वे उसके सामने संबंध बनाएंगे तो वह उस कमी को पकड़ लेगा और उसके इलाज के बाद महिला गर्भवती हो जाएगी।

पुलिस से की शिकायत

यही नहीं दोनों से फीस के तौर पर दस हजार रुपए भी ले लिए। इस घटना के बाद महिला काफी तनाव में रहने लगी। उसकी तबीयत इतनी खराब हो गई कि उसे अस्तपाल में भर्ती कराना पड़ा। जब दंपती को लगा कि वे ठग गए हैं तो उन्होंने योगेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को 10 साल की सजा और दंपती को 10 हजार रुपए देने की सजा सुनाई है।