11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में देने के लिए लड़की ने काट दी अपनी नाभि, साथ ही लिखी ये बात

वे खुद को प्रतीकात्मक तरीके से अमानवीय बनाना चाहती थीं। इसके साथ ही वे कुछ ऐसा करना चाहती थीं, जिससे विवाद उत्पन्न हो।

2 min read
Google source verification
paulina

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में देने के लिए लड़की ने काट दी अपनी नाभि, साथ ही लिखी ये बात

नई दिल्ली। मेक्सिको के Jalisco की रहने वाली 23 वर्षीय एक लड़की ने अपनी नाभि काट कर निकलवा दिया। इतना ही नहीं, लड़की ने कटी हुई नाभि अपने बॉयफ्रेंड डेनियल को गिफ्ट में दे दिया। बॉडी मॉडीफिकेशन की शौकीन इस लड़की का नाम Paulina Casillas Landeros है। Paulina ने अपनी बॉडी मॉडीफाई करने के लिए कई सर्जरी करा चुकी हैं। अजीबो-गरीब शौक रखने वाली Paulina ने अपनी जीभ को दो हिस्सों में कटवा रखा है, इसके अलावा लड़की ने अपनी पीठ पर पियरसिंग भी कराई है।

पर्यटन की छात्रा हैं Paulina

हालांकि अपने इस अजीबो-गरीब फैसले के बाद Paulina को इस बात का पछतावा है कि उन्होंने अपनी नाभि को हटवाकर अच्छा नहीं किया। पर्यटन की पढ़ाई कर रही Paulina ने बताया कि उन्हें हमेशा से परिवार के साथ दिक्कतें रहीं। वे उस समय अपने परिवार के साथ बहुत ज़्यादा घुली-मिली नही थीं। पॉलीना ने बताया कि बॉडी मॉडीफिकेशन उन्हें काफी आकर्षित करता है, इसमें एक ऐसा गजब का जादू है जिससे वह प्रभावित होती हैं। पॉलीना की मानें तो वे अपने शरीर के उन सभी अंगों को काट कर अलग कर देना चाहती थीं, जिनसे उन्हें चिढ़ थी।

वे खुद को प्रतीकात्मक तरीके से अमानवीय बनाना चाहती थीं। इसके साथ ही वे कुछ ऐसा करना चाहती थीं, जिससे विवाद उत्पन्न हो। पॉलीना ने बताया कि वह डेनियल को अपनी नाभि प्यार की निशानी के तौर पर भेंट करना चाहती थीं। पॉलीना ने डेनियल की तारीख करते हुए बताया कि वे उनके जीवन में काफी महत्व रखते हैं। पॉलीना के मुताबिक डेनियल ने बुरे समय में उनका पूरा साथ दिया। पॉलीना के जीवन में डेनियल सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं। पॉलीना ने कहा कि उन्होंने अपनी नाभि को एक छोटी थैली में डालकर डेनियल को गिफ्ट किया था, इसके साथ ही उन्होंने डेनियल को एक 'आई लव यू' लिखा एक नोट भी दिया।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग