अजब गजब

मुकेश अंबानी की एक दिन की कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप, यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

वैसे तो इस परिवार के बारे में लगभग हर शख्स जानता ही है, लेकिन अभी भी कुछ एेसी बातें हैं, जिनके बारे में शायद ही लोगों को जानकारी हो।
2 min read
• •
Aug 23, 2018
ambani
केरल को 21 करोड़ की मदद देने वाले मुकेश अंबानी एक दिन में कमाते हैं इतने रुपए, हैरान कर देगी कमाई

नई दिल्ली: बाढ़ से हुई तबाही से जूझ रहे केरल की मदद के लिए अंबानी परिवार के रिलायंस फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है। साथ ही रिलायंस फाउंडेशन 51 करोड़ रुपये की राहत सामग्री भी बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजेगा। बाढ़ पीड़ितों को इतनी बड़ी रकम देने के बाद अंबानी परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। वैसे तो इस परिवार के बारे में लगभग हर शख्स जानता ही है, लेकिन अभी भी कुछ एेसी बातें हैं, जिनके बारे में शायद ही लोगों को जानकारी हो। आज हम आपको मुकेश अंबानी की एक सेकेंड आैर एक दिन की कमाई के बारे में बता रहे हैं।

एक मिटन में कमाते हैं 2.35, एक दिन में इतने करोड रुपए


मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल है। मुकेश अंबानी ने अपने पिता के बिजनेस को जिस बुलंदी पर आज पहुंचाया है वो करना सबके बस की बात नहीं होती। अंबानी ने अपनी सोच और कर्तव्य निष्ठा से जो कुछ भी हासिल किया है वो हर संघर्ष करने वालों के लिए एक प्रेरणा का सबब है। अंबानी परिवार से जुड़ी हर छोटी से बड़ी खबर के चर्चे होते हैं। लोग इनके बारे में हर छोटी-बड़ी बातें जानना भी चाहते हैं। ऐसे में हम बता दें कि मुकेश अंबानी की एक मिनट की कमाई करीब 2.35 लाख रुपए है, जबकि एक दिन में करीब 1.4 करोड़ रुपए कमाते हैं। साउथ मुंबई में स्थित उनके घर 'एंटीलिया' की कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपए है। मुकेश अंबानी के पास तीन प्राइवेट जेट हैं, जिनसे वे और उनका परिवार कभी भी और कहीं भी घूमने के लिए आ और जा सकते हैं।

केरल बाढ़ पीड़ितों को दी मदद


बता दें कि बाढ़ से जूझ रहे केरल के लोगों की मदद के लिए दुनिया भर से लोग और भारत के कई राज्यों की सरकारें आगे आई हैं। इसके अलावा अंबानी परिवार के रिलायंस फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है। साथ ही रिलायंस फाउंडेशन 51 करोड़ रुपए की राहत सामग्री भी बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जाएगी।

Published on:
23 Aug 2018 02:26 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते