19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gadgets / Apps / केरल बाढ़ में लापता लोगों की मदद करेगा Google का नया Person Finder App, ऐसे करें इस्तेमाल

केरल बाढ़ में लापता लोगों की मदद करेगा Google का नया Person Finder App, ऐसे करें इस्तेमाल

गूगल ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘Person Finder’ है, जो राष्ट्रीय आपदा के दौरान आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 23 Aug 2018, 1:21 PM IST

kerala

केरल बाढ़ में लापता लोगों की मदद करेगा Google का नया Person Finder App, ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली: केरल में बाढ़ की वजह से कई घर बर्बाद हो गए हैं और लोग अपने ही रिश्तेदारों से बिछड़ गए हैं। ऐसे में बचाव के लिए केंद्र सरकार से लेकर कई बड़ी कंपनियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है ताकी वहां के लोगों की मदद की जा सकें। इस बीच गूगल ने भी वहां के लोगों के मदद के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। ताकी आप अपने खोए परिजन से मिल सकते हैं। इस ऐप का नाम ‘पर्सन फाइंडर’ है, जो राष्ट्रीय आपदा के दौरान आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा। गूगल पर्सन फाइंडर ऐप सभी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसे किसी भी स्मार्टफोन या पीसी में यूज कर सकते हैं।

गूगल पर्सन फाइंडर को ऐसे करें यूज

इस ऐप की मदद लेने के लिए सबसे पहले आपको http://g.co/pf यूआरएल को ऐप में डालना होता है। इसके बाद ऐप के होमपेज पर संकट का नाम बताइए। अब जिस तरह का संकट है उसके होमपेज पर आपको दो टैब दिखाई देंगे (‘I’m Looking for Someone’ और ‘I have Information about Someone’)। इसमें अपने जरूरत के अनुसार उसे सलेक्ट करें। अगर किसी व्यक्ति को खोजना चाहते हैं तो उसमें उसका नाम डालें। ऐसा करने पर यह ऐप आपको बताएगा कि वो व्यक्ति सुरक्षित है या नहीं।

यह भी पढ़ें- Xiaomi Mi A2 और Huawei Nova 3 की आज Amazon पर सेल, मिल रहा 10,000 का कैशबैक

गौरतलब है कि केरल बाढ़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है। अभी भी वहां के हालात सुधरे नहीं है। सेना, वायु सेना, एनडीआरएफ और दूसरे बल राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। वहीं केनरा बैंक के चेयरमैन टी एन मनोहरन ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित ग्राहकों से 31 अक्टूबर तक डेबिट कार्ड और चेक बुक के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस बाढ़ की वजह से 323 बैंक शाखाएं और 423 एटीएम डूब गए हैं।