अजब गजब

अद्भुत है ये पानी का कुंड! ताली बजाते ही बाहर आ जाता है पानी

कुंड से गर्मियों में ठंडा पानी और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है। लोगों का मानना है कि इस पानी से नहाने से त्वचा के रोग भी ठीक हो जाते हैं।
2 min read
Mar 22, 2018
Water kund

नई दिल्ली। हमारे देश में कई ऐसे रहस्य और जानकारियां छुपी हैं जिसे आज तक कोई नहीं समझ पाया है। यहां तक कि देश-विदेश के वैज्ञानिक भी इन रहस्यों पर कई खोज कर चुके हैं पर उनको भी कामयाबी अभी तक हाथ नहीं लगी है।

कई चमत्कारी कुंड हैं देश में

इन्ही रहस्यों में देश के कई हिस्सों में ऐसे बहुत से पानी के कुंड हैं जो अपने अजीबों-गरीब मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। कोई कुंड अपने अमृत जैसे पानी के लिए प्रसिद्ध है तो किसी को पानी श्रापित है और कोई तो भविष्य की कल्पनाओं के लिए माने जाते हैं।

ताली बजाने से पानी आता है बाहर

ऐसे में झारखंड के बोकारो का एक पानी का कुंड भी अपने चमत्कारों के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि इस चमत्कारी कुंड के सामने खड़े होकर ताली बजाने से पानी अपने आप बाहर निकल आता है। यही नहीं इस कुंड का पानी इतना गर्म है कि लगता है जैसे पानी उबालकर रखा हो।

मौसम के अनुसार पानी

कई लोगों का तो ये भी कहना है कि इस कुंड में से मौसम के अनुसार पानी निकलता है। यानि की कुंड से गर्मियों में ठंडा पानी और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस पानी से नहाने से त्वचा के रोग भी ठीक हो जाते हैं।

मन्नतें होती हैं पूरी

साथ ही लोगों की मान्यता है है कि इस पानी में जो कोई भी मन्नत मांगता है उसकी सारी मन्नतें पूरी हो जाती हैं। इस अनोखे कुंड में नहाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और अपनी मन्नतें पूरी करते हैं।

बोकारो से करीब 27 किमी. दूर है ये कुंड

इस कुंड को दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है जो बोकारो से करीब 27 किमी. दूर है। इस कुंड का पानी जमुई नामक नाले से होकर गंगा नदी में जाता है। इस कुंड के पास एक प्रसिद्ध मंदिर भी है जहां लोग पूजा-पाठ करने दूर-दूर से आते है।

हालांकि इस कुंड के बारे में वैज्ञानिकों ने कई खोज किए और पता लगाने की कोशिस भी की लेकिन अभी तक इसके बारे में पता नहीं लगा पाए हैं।

Updated on:
22 Mar 2018 03:26 pm
Published on:
22 Mar 2018 03:21 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते