30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

pics: दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहें, कहीं जलती है लौ तो कही रंग—बिरंगी लाइटें

वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाएं इन 10 स्थानों का रहस्य

5 min read
Google source verification
mysterios world

विश्व में कई ऐसी जगह हैं जहां घटित होने वाली चीजें एवं उसकी मौजूदगी एक रहस्य है। इन अनसुलझे राज को अभी तक कोई नहीं सुलझा सका है। इसके लिए कई वैज्ञानिकों ने तमाम शोध भी किए हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नही मिली है। ऐसे में ये जगह अभी भी लोगों के मन में सवाल पैदा करते हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही रहस्यमयी स्थानों के बारे में बताएंगे, जिनकी वास्तविकता का अभी तक किसी को पता नही चल सकी है।

mysterios world

अमरीका के दक्षिण पूर्वी तट पर बना बरमूडा ट्राएंगल दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक है। इस त्रिकोण वाले क्षेत्र में जो भी जहाज आता है, वो गायब हो जाता है। प्लेन के कोई सिगनल रडार पर नही आते। जहाज अचानक हवा में गायब हो जाता है। उस प्लेन का न तो कहीं मलबा मिलता है और न उसमें सवार लोग। त्रिकोण के इस रहस्य को सुलझाने के लिए कई वैज्ञानिकों ने कोशिश की, मगर अभी तक वे इसका पता नहीं लगा सके हैं।

mysterios world

बरमूडा की तरह न्यूयॉर्क के चेस्टनट में मौजूद इंटरनल फ्लेम फॉल्स भी काफी रहस्यों से भरा हुआ है। ये झरना यहां के रिच काउंटी पार्क में स्थित है। यहां से लगातार पानी आता रहता है। इसके साथ ही झरने के नीचे एक लौ भी जलती रहती है। ये पानी के बहाव से भी नहीं बुझती है। ये लौ कई सालों से जल रही है। इसकी सटीक वजह अभी तक वैज्ञानिकों को नही मिली है। हालांकि उनके पूर्व शोधों के अनुसार इस लौ के जलने का कारण झरने के नीचे मेथेन गैस का होना बताया जा रहा है।

mysterios world

चीन में इंद्रधनुषीय रंगों वाली डैनएक्सिया लैंडफॉर्म चट्टान बहुत खूबसूरत लगती है। इसके रंग बहुत ही चटख है। ये रंगीन पहाड़ियां काफी ऊँची हैं। यहां गहरी घाटियां भी है। इस मनोहर दृश्य को देखने के लिए दूर—दूर से पर्यटक यहां आते हैं। हालांकि इन रंगीन चट्टानों की गुत्थी कोई नहीं सुलझा सका है।

mysterios world

रिचत स्ट्रक्चर अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में स्थित है। ये एक चक्रवात तूफान जैसी आकृति बनाती है। इस जगह का पता वैज्ञानिकों को अतंरिक्ष में जाने से लगा। उन्होंने सैटेलाइट के जरिए इसकी तस्वीरें भी खींची है। उनके मुताबिक रिचत करीब 50 किलोमीटर के व्यास में फैला है। यह एक बड़े अम्मोनाइट जीवाश्म की तरह भी लगता है। इसे अफ्रीकस की नीली आंख भी कहते हैं। इस जगह की रचना कैसे हुई ये अभी भी रहस्य है।

mysterios world

फ़्लाई गीज़र अमेरिका के नेवादा में स्थित है। यहां ब्लैक रॉक रेगिस्तान में पानी के प्राकृतिक फव्वारे हैं, जो जमीन से करीब 5 मीटर ऊंचाई तक फुहारे छोड़ता है। खास बात यह है कि यहां के पानी में मिले खनिज की वजह से ये गीजर टीलानुमा बनता जा रहा है। ये टीला लाला और हरे रंग का दिखता है। ये फव्वारा रेगिस्तान में कैसे बना और ये रंगीन टीलानुमा आकार क्यों ले रहा है ये सब अभी तक रहस्य बना हुआ है।

mysterios world

गैस की खोज के लिए सोवियत वैज्ञानिक करीब 45 साल पहले तुर्कमेनिस्तान के रेगिस्तान में ड्रिलिंग कर रहे थे। तभी अचानक प्लेटफॉर्म धंस गया। उससे जहरीली मीथेन गैस निकलने लगी। इससे लोगों को बचाने के लिए वहां आग लगा दी गई। वैज्ञानिकों ने सोच ये आग कुछ दिनों में बुझ जाएगी, लेकिन ये आग अभी तक जल रही है। इसकी वजह से वहां लगभग २३० फ़ीट चौड़ा गड्ढा हो गया है। इस गड्ढे को “नरक का दरवाजा” भी कहा जाता है।

mysterios world

रीड फ्ल्लूट गुफा चीन के ग्वांगजी में स्थित है। गुफा के अंदर चारो—ओर एलईडी लाइट जैसी चमक है। ये गुफा रंगीन किरणों से पटी हुई है। इसके चलते ये बहुत खूबसूरत भी लगती है। केव में रंग बिरंगी लाइटों के इस रहस्य का अभी तक खुलासा नही हो पाया है। कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी वजह चूना और पानी का मिलना है। ये गुफा करीब 240 मीटर लंबी है।

mysterios world

नाज्का लाइन्स अमेरिका के पेरु के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। यहां चारों तरफ लकीरें खिंची हुई है। इन्हें नाज्का संस्कृति का विरासत भी माना जाता है। ये रेखाएं समानांतर जमीन के ऊपरी सतह को खोदकर नीचे के पत्थर जो कि ऊपरी सतह से अलग दिखाई देते से बनाई गईं हैं। हर आकृति पूरी तरह से गणित ज्यामितिय आकृति और खगोलिय संरचनाओं पर आधारित है।

mysterios world

टावर आॅफ लंदन ब्रिटेन की राजधानी लंदन के थेम्‍स नदी के किनारे एक भव्य इमारत स्थित है। इस इमारत को टावर आॅफ लंदन कहा जाता है। इसका निर्माण सन 1078 में विलियम ने कराया था। इसमें फ्रांस से बेशकिमती संगमरमर और पत्‍थरों को मंगवाया गया था। यह ब्रिटेन का शाही महल रह चुका है। यहां राजसी बंदियों को सजा भी दी जाती थी। यहां के स्थानीय लोगों को इस बिल्डिंग में भूत—प्रेतों के साये का एहसास होता है। इस जगह को हान्टेट भी माना जाता है।

mysterios world

रहस्यमयी जगहों में से एक नाम भारत के भानगड़ किले का भी है। यह किला जयपुर में बना हुआ है। इसका निर्माण सत्रहवी शताब्दी में हुआ था। मान सिंह के छोटे भाई राजा माधो सिंह ने बनवाया था। कहा जाता है कि पहले यहां की एक सुन्दर राजकुमारी पर एक तांत्रिक सिंधु सेवड़ मोहित हो गया था। वो राजकुमारी को वश में करने लिए काला जादू करता था, लेकिन तांत्रिक खुद ही उसका शिकार हो जाता है और उसकी मौत हो जाती है। तभी मरने से पहले तांत्रिक ने भानगढ़ को बर्बादी का श्राप दिया था। आज भी भानगढ़ को दुनिया के सबसे भूतिया जगहों में से एक माना जाता है। मगर इन सब के पीछ की वास्तविकता किसी को नही पता है।