अजब गजब

नाग की मौत का बदला ले रही नागिन का आतंक, अब तक इस गांव के 26 लोगों को डसा, यह असल वजह

यह असल घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित एक नगर की बताई जा रही है। यहां पर एक नागिन एक-दो नहीं बल्कि 26 लोगों को डस चुकी है। यह कोई फिल्म की कहानी नहीं है, बल्कि हकीकत है....
2 min read
• •
Dec 28, 2020
nagin.jpg

नागिन को अपनी साथी की मौत का बदला लेते हुए तो आपने कई फिल्मों में देखा होगा, लेकिन क्या आपने असल जिंदगी में नागिन को बदला लेते देखा या सुना है। नहीं ना! तो आज हम आपको एक ऐसी नागिन की कहानी बताने जा रहे हैं, जो अब तक अपने साथी की मौत का बदला लेने के लिए 26 लोगों को डस चुकी है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच की है घटना
यह असल घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित एक नगर की बताई जा रही है। यहां पर एक नागिन एक—दो नहीं बल्कि 26 लोगों को डस चुकी है। यह कोई फिल्म की कहानी नहीं है, बल्कि हकीकत है। जी हां, यूपी के बहराइच जिले में नागिन के इंतकाम की हैरान कर देने वाली दास्तां सामने आई है।

अपने साथी की मौत पर गुस्सा है नागिन
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नाग पंचमी के दिन नाग को मारे जाने से गुस्साई नागिन अब इलाके के लोगों को डस रही है। मामला बहराइच के रुपईडीहा थाने के बाबागंज इलाके का है। यहां खेतों में जब पानी भर जाता है तो जहरीले सांप निकलते है। शंकरपुर, चिलबिला, बेलभरिया सहित कुछ गांव में दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों सहित आधा दर्जन पशुओं को सांप काट चुका है। शंकरपुर में जानवरों को चारा लगाने जा रहे इबरार को रविवार को एक सांप ने काटने को दौड़ा। वे भाग कर किसी तरह बच गए। इस बीच किसी ने जहरीले सांप को मार डाला।

नागिन ने 26 ग्रामीणों को डसा
सांप को मारने के बाद नागिन संदीप, गुलाबी देवी, शीला देवी, माया देवी, झल्ले, नेहा, धर्म प्रकाश, विपिन, चिरकू, भागीरथ की पत्नी, नगरिया, बैधे, पवन समेत 26 ग्रामीणों को डस चुकी है। जिनमें से मुनीष कुमार की रविवार को मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नाग पंचमी के दिन गांव के मंदिर में रह रहे नाग के जोड़े में से नाग को ग्रामीणों ने मार डाला था। तब से गुस्साई नागिन ने गांव में आतंक मचा रखा है।

Updated on:
28 Dec 2020 03:19 pm
Published on:
28 Dec 2020 02:02 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते