छिड़काव बना परेशानी का सबब
रसेल ब्लिस ने पूरे शहर की की सड़कों पर जिस तेल का छिड़काव किया था, वह लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। उस तेल से हेक्साक्लोरोफेन बना, जो एक खतरनाक रसायन है। अगर कोई व्यक्ति इस रसायन के संपर्क में आता है तो उसे 10 से अधिक वर्षों तक उसे इससे होने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छिड़काव के बाद टाइम्स बीच में दिन भर दौड़ने वाले घोड़े एक एक करके अचानक से मरने लगे। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था।