अजब गजब

इस रेस्टोरेंट में जाइएगा थोड़ा संभलकर, इतने मिनट में खत्म करना होगा खाना वरना…

New York Restaurant : अमरीका के इस रेस्टोरेंट में आने के साथ ही आपको समय पर खास ध्यान करना होगा। क्योंकि यहां के कायदे कानून थोड़े अलग हैं। दिए गए समय को पूरा करने के बाद आपको दोबारा ऑर्डर करने की अनुमति ही नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2023, 11:29 AM IST
new_york_restaurant_weird_rules_for_people_to_eat_food_in_90_minutes.jpg

अगर खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट आपकी पसंदीदा जगहों में से एक है। आप यहां खाने के साथ ही समय बिताना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी अमरीका में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां आपको खाना खाने और बैठने के लिए समय का बहुत ध्यान रखना होगा। जी हां, इस रेस्टोरेंट में बैठकर खाने का समय तय कर दिया गया है। कस्टमर को खाने के लिए सिर्फ 90 मिनट दिया जाएगा उसके बाद उन्हें दोबारा ऑर्डर करने की अनुमति ही नहीं है।

खाने की फोटो लेने पर मनाही

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के न्यूयॉर्क में मौजूद रेस्टोरेंट्स अपने विचित्र नियम के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां के चाइना टाउन इलाके में Ye’s Apothecary नाम का एक रेस्टोरेंट है। यहां पर कस्टमर के रेस्टोरेंट्स में घंटों बैठकर बातें करना या फिर खाने की फोटो लेना नहीं पसंद है। यही वजह है कि रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों के लिए नियम तय कर दिया गया है। इस नियम का काफी विरोध भी हो रहा है।


कस्टमर्स को रास नहीं आ रहा नियम

इस विचित्र नियम को लेकर 33 साल की क्रिस्टीना इजो ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि 90 मिनट का रूल बेहद ही अजीब है। अपने अनुभव को लेकर उन्होंने बताया कि 90 मिनट बाद जब उन्होंने कुछ और ऑर्डर करने के लिए मेन्यू कार्ड मांगा तो उन्हें मना कर दिया गया। यह कहते हुए कि आपने अपनी तय समय सीमा पूरा कर ली है। अब आप ऑर्डर नहीं कर सकते। अब उन्हें दूसरे ग्राहकों के लिए टेबल छोड़ना पड़ेगा।


यह भी पढ़े - इन देशों के अजब-गजब कानून जान चकरा जाएंगे आप, तोड़ने पर सीधा होगी जेल!


कुछ इसी तरह का एक्सपीरियंस और कस्टमर्स का भी रहा। जिन्होंने रेस्टोरेंट के इस नियम पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस कस्टमर अपने आठ दोस्तों के साथ पार्टी करने एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में गई थीं। उन्हें उनके साथियों के साथ टेबल खाली करने को कह दिया गया। जिससे उनका अनुभव काफी बुरा रहा।

इस कारण लगाया गया टाइम लिमिट

रिपोर्ट के अनुसार, कोरोनाकाल के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने के लिए ग्राहकों को जगह छोड़-छोड़कर बैठने के लिए नियम बनाया गया था। इसी दौरान रेस्टोरेंट में अधिक समय तक नहीं बैठने के नियम बनाए गए थे। छोटे रेस्टोरेंट्स को टाइम लिमिट वाला आइडिया रास आ गया। इसे अभी भी लागू किया जा रहा है। इन नियम की वजह से ग्राहक ज्यादा देर रेस्टोरेंट में ना रुकें।


यह भी पढ़े - ये है दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन! यहां एक साथ खड़ी होती हैं 44 ट्रेनें

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते