
देशभर में लाखों की तादात में लोग इंडियन रेलवे से सफर करना पसंद करते हैं। अब तक आपने भी कई छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों को देखा होगा। यहां रोजाना चलने वाली ट्रेनों में सफर भी किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे स्टेशन के बारे में सुना है, जहां एक ही जगह पर 30-40 से भी ज्यादा ट्रेनें खड़ी हो सकती हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि इस टर्मिनल पर एक साथ कुल 44 प्लेटफॉर्म हैं। बाकी दुनिया में कोई ऐसा रेलवे स्टेशन नहीं है जहां यह सुविधा हो।
ये है इंडिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन
अगर इंडिया की बात करें तो यहां सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल का हावड़ा जंक्शन है। यहां कुल 23 प्लेटफॉर्म और 25 ट्रैक बने हुए हैं। अगर सबसे लंबे प्लेटफॉर्म की बात करें तो वह गोरखपुर जंक्शन है। यह जंक्शन देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे लंबा है। कई सालों से पेंडिंग यार्ड के री-मॉडलिंग का काम सात अक्टूबर 2013 को पूरा होने के बाद इसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने सर्टिफिकेट दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड खड़गपुर स्टेशन के नाम था।
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में मौजूद है स्टेशन
लेकिन बात जब सबसे बड़े रेलवे स्टेशन की आती है तो वह न तो इंडिया न चाइना में मौजूद है। क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में मौजूद है। इस रेलवे स्टेशन को दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन का खिताब ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल के रूप से भी नवाजा गया है। इस टर्मिनल पर कुल 44 प्लेटफॉर्म मौजूद हैं।
रोजाना 10 हजार कारीगरों ने किया काम
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की रिपोर्ट के अनुसार इस रेलवे स्टेशन का निर्माण 1903-1913 के बीच हुआ था। इसके निर्माण की शुरुआत तब हुई थी जब एडवांस तकनीकों से लैस मशीनें नहीं हुआ करती थीं। इसलिए इस एडवांस स्टेशन को बनाने में करीब दो साल से ज्यादा का समय लग गया था। स्टेशन के निर्माण में रोजाना 10 हजार कारीगर काम किया करते थे।
स्टेशन पर कई फिल्मों की हो चुकी शूटिंग
आपको बता दें कि न्यूयॉर्क सिटी का ये स्टेशन न केवल बड़े होने की वजह से बल्कि वास्तुकला और डिजाइनिंग के कारण भी जाना जाता है। यहां कई हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवी की भी शूटिंग हुई हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार इस स्टेशन पर एक दिन में 1.25 लाख सफर करने के लिए यहां आते हैं। यहां से हर दिन 660 ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें दो अंडरग्राउंड लेवल हैं। पहले फ्लोर पर 41 ट्र्रैक हैं और दूसरे पर 26 हैं। यहां एक खुफिया प्लेटफॉर्म भी है।
Published on:
5 Jul 2023, 4:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.