अजब गजब

एक ऐसा स्कूल जो बच्चों को पढ़ाने के लिए कर रहा है इस चीज़ की डिमांड, मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग

Nigeria में बच्चों से स्कूल फीस के बदले प्लास्टिक की बोतलें ली जा रही हैं। School का मानना है कि इसकी वजह से अब बच्चों को पैसों की कमी के कारण पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी
2 min read
• •
Jun 23, 2019
एक ऐसा स्कूल जो बच्चों को पढ़ाने के लिए कर रहा है इस चीज़ की डिमांड, मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग
एक ऐसा स्कूल जो बच्चों को पढ़ाने के लिए कर रहा है इस चीज़ की डिमांड, मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। स्कूल ( School ) में शिक्षा ग्रहण करना हर बच्चे का अधिकार है। लेकिन कुछ बच्चे पैसों की कमी की वजह से स्कूल में अच्छी शिक्षा नहीं ले पाते। कोई भी मां-बाप यह नहीं चाहेंगे कि उनके बच्चे शिक्षा के वंचित रहें लेकिन आर्थिक समस्या ऐसी होती है जिससे पार पाना कई स्थितियों में बहुत मुश्किल है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्कूल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बच्चों को पढ़ाने के बदले फीस ( Fees )नहीं ली जाती। आपको यह जानकर यकीन नहीं होगा कि जहां आज के समय में स्कूल अभिभावकों से फीस के नाम पर मोटी रकम की डिमांड करते हैं ऐसे में एक स्कूल ऐसा भी है जो बच्चों को पढ़ाने के बदले बेकार प्लास्टिक की बोलते लेता है।

असल में यह स्कूल नाइजीरिया ( Nigeria a )के लागोस का है जिसका नाम मॉरिट इंटरनेशनल स्कूल बताया गया है। यह स्कूल बच्चों को पढ़ाने के लिए पैसे नहीं बल्कि बेकार प्लास्टिक की बोतलें लेता है। जानकारी के मुताबिक मॉरिट इंटरनेशनल स्कूल द्वारा इस काम को करने के पीछे दो कारण बताए गए हैं। मॉरिट इंटरनेशनल स्कूल का मानना है कि ऐसा करने की पहली वजह तो यह है कि इससे पर्यावरण साफ होता है और दूसरा जिन लोगों के पास फीस देने के लिए पैसे नहीं हैं वे स्कूल फीस के बदले में प्लास्टिक की बोतलें ( plastic bottles ) देकर अपने बच्चों को शिक्षा दिला सकते हैं।

स्कूल का मानना है कि इन प्लास्टिक की बोलतों को बेचने से जो पैसा मिलेगा उसे बच्चों की पढ़ाई में इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही स्कूल का मानना है कि इस योजना के शुरू होने से बच्चों को पढ़ाई के दौरान पैसों की कमी की वजह से स्कूल नहीं छोड़ना पड़ेगा।

Published on:
23 Jun 2019 04:31 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते