अजब गजब

डॉग को बनाया गया जॉर्जटाउन का मेयर, जज ने दिलाई शपथ

इस मौके पर स्थानीय लोगों के साथ कई डॉग लवर ( Dog Lover ) भी मौजूद रहे। मेयर का पद संभालने पार्कर ( Parker ) फुल ड्रेस में पहुंचा।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2020, 10:45 AM IST
Parker the Snow Dog
Parker the Snow Dog

नई दिल्ली। अमेरिका ( America ) के कोलोराडो के जॉर्जटाउन में पार्कर ( Parker ) डॉग को मेयर ( Mayor ) बनाने का अनोखा मामला सामने आया है। इसके लिए बुधवार जॉर्जटाउन ( Georgetown ) कम्युनिटी सेंटर में एक खास सेरेमनी भी रखी गई, जिसमें मेयर पद खातिर होने वाली सभी औपरचारिकता पूरी हुईं।

पार्कर का चयन बोर्ड के सदस्यों ने वोट कर 11 फरवरी को किया। इस मौके पर पुलिस ( Police ) और जज लिनेट केलसी ने शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर कई स्थानीय लोगों के अलावा डॉग लवर भी मौजूद रहे। मेयर का पदभार ग्रहण करने के लिए पार्कर फुल ड्रेस में पहुंचा।

इस सेरेमनी ( Ceremony ) के दौरान पार्कर डॉग ने टाई और कैप लगाई हुई थी और साथ ही चश्मा भी लगाया हुआ था। इस आयोजन की फोटो क्लीयर क्रीक काउंटी ने अपने फेसबुक पेज से साझा की हैं। इसके साथ ही कुछ फोटो पार्कर द स्नो डॉग के इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की गई हैं।

सोशल मीडिया ( Social Media ) पर इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देने के साथ-साथ पार्कर को बधाई संदेश भी भेजे है। एक यूजर ने पार्कर को कहा कि यकीनन जॉर्जटाउन एक लकी शहर है। अगर मैं भी यहां रह रहा होता तो पार्कर के लिए जरूर वोट करता।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर