27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं बर्थडे भूलना है जुर्म तो कहीं मायूस रहना ,ये हैं दुनिया के बड़े ही अजीबोगरीब कानून

दुनिया ( World ) के कई देशों में ऐसे हैरान कर देने वाले कानून ( Laws ) है जिनके बारे में सुनकर किसी भी आदमी के होश उड़ना तय है।
2 min read
Google source verification
World strangest laws

World strangest laws

नई दिल्ली। हमारी दुनिया अनेक विविधताओं से भरी हुई है। इसलिए हमारा सामना कई अजीबगरीब किस्से, कहानियां और नए तौर तरीकों से होता रहता है। अब जब यह दुनिया इतनी अजीब है तो यहां कई ऐसे कानून भी बनाए गए है जिन के बारे में सुनकर कोई भी दांतों तले उंगलियां दबा लेगा।

अगर हम आपको कहे कि स्विटजरलैंड ( Switzerland ) में रात के 10 बजे के बाद आप टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते तो आपको एक मज़ाक से ज्यादा कुछ नहीं लगेगा। लेकिन यह सच है, ऐसे ही कुछ और हैरान कर देने वाले कानून भी है जिनके बारे में सुनकर आप का भौचक्का हो जाना तय है।

डेथ एनिवर्सरी पर काटा गया 'डेड बॉडी' केक, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) के विक्टोरिया में हम घर या ऑफिस में बल्ब बदलने का काम हम खुद नहीं कर सकते हैं। ऐसा करना गैरकानूनी है। इस काम को यहां वहीं शख्स कर सकता है जो कि क्वालिफाइड इलेक्ट्रिशियन हो। इस कानून को न मानने पर 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 500 रुपये) तक जुर्माना हो सकता है।

अब बात करते है अमेरिका ( America ) के समोआ द्वीप की, इस जगह पर अगर आप अपनी पत्नी ( Wife ) का जन्मदिन भूले तो फिर आपकी खैर नहीं। दरअसल यहां पत्नी का जन्मदिन भूलना बड़ा अपराध माना गया है। जिसके लिए जेल की सजा भी हो सकती है।

अगर आप जर्मनी ( Germany ) में हैं तो आपकी गाड़ी में पेट्रोल खत्म नहीं होना चाहिए। जर्मनी में गाड़ी को खींचने को गैर-कानूनी माना गया है। इसके पीछे का तर्क ये है कि इससे दूसरे ड्राइवर्स का ध्यान भटकता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए 65 पाउंड जुर्माना लगाया जा सकता है।

आप इटली ( Itlay ) के मिलान ( Milan ) शहर में हैं, तो यहां की सबसे अजीब बात भी जान लिजिए। यहां आप हर समय अपने चेहरे पर मुस्कान रखें, सिर्फ अंतिम संस्कार और अस्पताल में हंसना जरूरी नहीं है। अगर आप ये नियम नहीं मानते हैं, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग