अजब गजब

ब्रिटेन के राजघराने में निकली गजब की वैकेंसी, महारानी की नौकरी करने वाले को 26 लाख की सैलरी

ब्रिटिश राजघराने में निकली वैकेंसी सोशल मीडिया मैनेजर की पोस्ट के लिए लोग कर सकते हैं अप्लाई सैलरी 26 लाख 58 हजार 825 रुपए
2 min read
• •
Updated: 22 May 2019, 10:37 AM IST
Queen Elizabeth is looking for social media manager know about salary
ब्रिटेन के राजघराने में निकली गजब की वैकेंसी, महारानी की नौकरी करने वाले को 26 लाख की सैलरी

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर राजघरानों में से एक ब्रिटिश राजघराने ( The British Royal family ) की चर्चा पूरी दुनिया में रहती है। हाल ही में यह खबर सुर्खियों में थी कि प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ( Meghan Markle ) ने बेटे को जन्म दिया है और इसी के साथ ब्रिटेन ( Britain ) के शाही परिवार में एक और नन्हा मेहमान शामिल हो गया है। ब्रिटिश राजघराने में काम करने वाले हर शख्स को अच्छी-खासी तनख्वा दी जाती है। यहां नौकरी करने के लिए हर कोई तरसता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां काम करने वाले नौकरों की सैलरी भी लाखों में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजघराने में फिर से एक वैकेंसी निकली है।

दरअसल ब्रिटिश राजघराने में एक सोशल मीडिया ( social media ) मैनेजर की ज़रुरत है। यह वैकेंसी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के कहने पर निकाली गई है। यह काम ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए करना होगा। बता दें कि वैकेंसी जॉब लिस्टिंग वेबसाइट के ज़रिए निकली गई है। जॉब लिस्टिंग वेबसाइट की मानें तो इस काम की ज़िम्मेदारी लेने वाले सोशल मीडिया मैनेजर को 'रानी की उपस्थिति को जनता की नजर में बनाए रखने और उसे विश्व मंच पर सबके सामने रखने के लिए नए तरीके निकालने होंगे।'

यह काम सुनने में जितना आसान लगता है उतना है नहीं। इस काम में चूक की कोई गुंजाइश नहीं है। इस वैकेंसी ले लिए अप्लाई करने वाले के पास सफल डिजिटल संचार और परियोजनाओं को वितरित करने के पिछले अनुभव के साथ डिग्री स्तर तक शिक्षित होना भी बहुत जरूरी है। इसी के साथ नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले को सोशल मीडिया की पूरी समझ होनी चाहिए। उसे ग्राफिक्स के साथ कंटेंट की भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस नौकरी को करने वाले की शिफ्ट हर हफ्ते 37.5 घंटे की होगी जो सोमवार से शुक्रवार तक रहेगी। इस जॉब को करने वाले की सैलरी 26 लाख 58 हजार 825 रुपए प्रति माह होगी।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते