अजब गजब

चूहे ने दिखाया कमाल का हुनर, पेंटिंग कर कमा लिए 94 हजार रुपए

चूहा ( Rat ) निकला गजब का कलाकार पेंटिंग ( Painting ) बनाकर कमा रहा है पैसा
2 min read
Painter Rat
Painter Rat

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर इन दिनों एक चूहा खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। आप भी जब इस चूह के कारनामे के बारे में सुनेंगे तो आपका भी हैरान होना तय है। दरअसल एक चूहा अपनी कलाकारी की बदौलत अच्छी-खासी कमाई कर रहा है।

एक चूहे ( Rat ) का वीडियो ( Video ) पिछले दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल ( Viral ) हुआ। यह कोई आम चूहा नहीं बल्कि एक अमीर चूहा ( Rich Rat ) है। यह चूहा अपने पैरों से पेंटिंग ( Painting ) करता है और उस पेंटिंग से वह पैसे भी कमा लेता है।

इस चूहे की बनाई गई पेंटिंग ( Painting ) को दुनिया भर में बेची गई है। इसके अलावा इस चूहे की बनी पेंटिंग की कीमत 1,000 पाउंट रखी गई है। चूहे के मालिक को जब पता चला कि यह इतनी अच्छी पेंटिंग करता है तो उसके लिए पेंटिंग का साजो-सामान खरीदा गया।

चूहे के मालिक ने बिना कैमिकल वाले कलर ( Color ) और कैनवास ( Canvas ) खरीदा, ताकि चूहा अपना हुनर से लोगों को रूबरू करा सके। इस चूहे के मालिक ने इसका नाम गस रखा है। गस की बनाई हुई पेंटिग को खरीदने के लिए साउथ कोरिया और ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) जैसे देशों के लोग भी शामिल हैं।

इस चूहे के मालिक के पास और भी 4 चूहे हैं। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर जाकर आप भी गस के वीडियो देखेंगे तो यकीनन आप भी इस चूहे के फैन हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से गस खाना खाते हुए भी बड़े ही आराम से पेंटिंग कर रहा है।

Published on:
23 May 2020 11:43 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते