अजब गजब

देर रात गार्ड के कैमरे में कैद हुई ऐसी चीज, देखकर बंद कर लेंगे अपनी आंखे

हम लोग सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और फोटोज भी देखते रहते हैं जिनमें भूतों की मौजूदगी होने का दावा किया जाता है।

2 min read
May 23, 2018
देर रात गार्ड के कैमरे में कैद हुई ऐसी चीज, देखकर बंद कर लेंगे अपनी आंखे

नई दिल्ली: आप सभी ने अपने घरों में ये बात जरूर सुनी होगी कि दुनिया में भूत-प्रेत जैसी चीजों का वजूद होता है, यहां तक कि कई लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने भूत को देखा तो नहीं है लेकिन वो उन्हें महसूस कर चुके हैं। समय समय पर हम लोग सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और फोटोज भी देखते रहते हैं जिनमें भूतों की मौजूदगी होने का दावा किया जाता है। लेकिन आज हम आपको जो बात बताने जा रहे हैं उसे जानने के बाद शायद आपको भी थोड़ा दर लग जाएगा।

यह मामला अर्जेंटीना का है जहां पर रॉल आर्ग्यूलेन नाम के 32 साल के सिक्योरिटी गार्ड ने अपने कैमरे में कुछ ऐसा कैद किया जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल यह सिक्योरिटी गार्ड जहां पर काम करता है वहां पर काफी समय से ऐसी गतिविधियां हो रही हैं जिन्हें देखकर कोई भी परेशान हो जाएगा। यह गार्ड अपने ऑफिस में हो रही ऐसी ही घटनाओं से परेशान था क्योंकि कोई भी उसकी बातों पर यकीन नहीं कर रहा था। आखिर में इस गार्ड ने अपने फोन के कैमरे से इस पूरी घटना को शूट करने का प्लैन बनाता। यकीन मानिए इस गार्ड के कैमरे में एक ऐसी चीज कैद हुई है जिसने सभी के होश उड़ा कर रख दिए हैं।

ये भी पढ़ें

आखिर क्या था उस किताब में जिसे पढ़ते ही कोमा में पहुंच गया शख्स, छू कर निकल गयी मौत

बता दें कि रात के समय ऑफिस में दरवाजा बंद करने की आवाजें आ रही थी लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि ऑफिस में कोई भी मौजूद नहीं था। तब इस गार्ड ने डरते हुए पूछा कि वहां पर कोई है क्या लेकिन उसका कोई भी जवाब नहीं मिला बस वहां पर जोर जोर से दरवाजा बंद होने की आवाज आ रही थी। इसके बाद इस गार्ड ने अपना फोन कैमरा निकाला और वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगा। जोर-जोर से दरवाजे की आवाज आ रही थी इसके बाद भी ये गार हिम्मत करते हुए सीढ़ियों से नीचे पहुंच जाता है।

गार्ड जब सीढ़ियों के नीचे बने हुए एक कमरे में पहुंचता है तो दरवाजे की आवाजें बंद हो जाती हैं और अचानक कैमरे के सामने से कुछ ऐसा गुजरता है जो इस गार्ड को पूरी तरह से डरा देता है। बता दें कि जब ये गार्ड वीडियो शूट कर रहा था तभी कैमरे के सामने से एक परछाई गुजरती है जिसे देखकर गार्ड दर जाता है और वहां से बाहर निकल आता है। बता दें कि ऐस घटना के बाद गार्ड का बनाया हुआ ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मरने से पहले इन हॉलीवुड स्टार्स का हो चुका है भूतों से आमना सामना
Published on:
23 May 2018 10:16 am
Also Read
View All