3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरने से पहले इन हॉलीवुड स्टार्स का हो चुका है भूतों से आमना सामना

हम इस खबर में आपको ऐसे हॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने मरने से पहले भूतों को देखा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 22 May 2018, 10:21 AM IST

hollywood celebrities

मरने से पहले इन हॉलीवुड स्टार्स का हो चुका है भूतों से आमना सामना

नई दिल्ली: अगर आप भारत में रहते हैं तो आपको लगता होगा कि भूत-प्रेतों के किस्से सिर्फ हमारे देश में ही होते हैं। लेकिन असलियत यह है कि दुनिया के सभी देशों में भूत-प्रेतों को लेकर सभी की सोच लगभग एक जैसी ही है। विदेशों में भी लोगों को आत्माओं के होने का अनुभव होता है और आत्माएं उन्हें भी परेशान करती हैं, न सिर्फ आम लोगों को बल्कि हॉलीवुड स्टार्स को भी। आज हम इस खबर में आपको ऐसे हॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने मरने से पहले भूतों को देखा था।

जॉन लेनन

विश्व प्रख्यात म्यूजीशियन जॉन लेनन की मौत बेशक गोली लगने की वजह से हुई थी लेकिन उन्होंने भी अपनी जिंदगी में कई बार भूतों का सामना किया था। जॉन लेनन एक जाने माने रॉकस्टार थे जिन्हें साल 1980 में उन्हीं के फैन ने गोलियों से भून दिया था। बता दें कि एक बार जब लेनन मैनचेस्टर में अपने एक दोस्त के घर में ठहरे हुए थे तब उन्हें घर में एक अजीब से ताकत का एहसास हुआ बाद में उन्होंने एक काली परछाई को भी वहां पर देखा था।

एल्विस प्रेस्ली

जाने माने अमेरिकी गायक, संगीतकार और एक्टर एल्विस प्रेस्ली ने अपने जीवन में खूब नाम और शोहरत कमाई थी। बता दें कि एल्विस के एक मशहूर डांस स्टेप को 'एल्विस पेल्विस' के नाम से जाना जाता है। एल्विस ने अपने जीवन में कई चीजों का अनुभव किया लेकिन एक बार उनका भी सामना प्रेत आत्मा से हो गया था। बता दें कि जब वो एक होटल में ठहरे हुए थे तो एक अदृश्य शक्ति ने उन्हें खूब परेशान किया था।

मर्लिन मुनरो

हॉलीवुड में गुजरे दौर की सबसे चर्चित अभिनेत्री रह चुकी मर्लिन मुनरो अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी उनके चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद है। मर्लिन अपनी विवादास्पद जिंदगी को लेकर हमेशा से चर्चा में रहती थी लेकिन जब वो एक बार होटल में ठहरी थीं तब उन्हें एक चैंकाने वाला अनुभव हुआ था। दरअसल मर्लिन ने होटल में लगे एक बड़े शीशे में किसी आत्मा को देखा था जिसके बाद उनकी हालत ख़राब हो गयी थी।

रुडोल्फ वैलेंटीनो

पुराने दौर में साइलेंट फिल्मों के स्टार रुडोल्फ वैलेन्टीनों अक्सर हॉलीवुड के पैरामाउंट स्टूडियो के कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट में जाते रहते थे। लेकिन उन्होंने यहां पर एक बार कुछ ऐसा देखा जिसने उनकी नींद उड़ा दी थी। बता दें कि रुडोल्फ ने एक बार यहां पर कपड़ों को अपने आप हवा में तैरते हुए देखा था। चौंकाने वाली बात ये है कि ये वही कपडे थे जो उन्होंने एक फिल्म में पहने थे।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब