
खौफ के साए में जीने को मजबूर है ये परिवार, हर सेकंड हो रही अनहोनी घटना
नई दिल्ली: आपने भूत-प्रेत के बारे में तो सुना ही होगा। दुनियाभर में ऐसी तमाम जगहें हैं जहां पर लोगों ने भूत देखने का दावा किया है। यहां तक की हमारे देश में भी ऐसी जगहों की भरमार है जहां पर भूत दिखने की घटना होती रहती है। आज हम आपको मध्य प्रदेश के ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछले कई महीनों से सो नहीं पाया है और इसके पीछे की वजह जानकार आप चौंक जाएंगे।
दरअसल यह मामला श्योपुर जिले से दो किलोमीटर दूर स्थित जैड़ा गांव का है जहां का ये परिवार एक ऐसी समस्या से जूझ रहा है जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। इस परिवार के साथ पूरा दिन अजीबों-गरीब घटनाएं होती रहती हैं जिसकी वजह से ना कोई सो पाता है और ना ही घर का और कोई काम कर पाता है।
दरअसल समस्या ये है कि यहां पर हर 15 से 20 मिनट पर में घर में रखा सामान अपने आप गिरना शुरू हो जाता है और घर के सामान में आग भी लग जाती है। इस परिवार के लोग रोज हो रही इन घटनाओं से तंग आ चुके हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इन घटनाओं के पीछे किसका हाथ है। क्योंकि परिवार के लोग तो घर का सामान गिराएंगे नहीं और यहां पर बाहर से कोई आता नहीं तो आखिर ये सामान गिरता कैसे है।
परिवार सदस्य दिनेश के मुताबिक यह सब कई महीनों से होता चला आ रहा है। इन घटनाओं को देखकर पहले तो उन्हें लगता था कि कोई उन्हें परेशान करने के लिए ये सब कर रहा है लेकिन बाद में उन्हें अंदाजा हो गया कि ये सब किसी ऊपरी ताकत का हाथ है। अब यह परिवार इस खौफ के साए में दिन गुजारने के लिए मजबूर है। यह परिवार इन घटनाओं से ऊब चुका है।
Published on:
18 May 2018 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
