अजब गजब

लड़के की लाश को महसूस न हो अकेलापन, इसलिए यहां लड़कियों के साथ किया जाता है ये काम

बीजिंग के शांक्सी प्रांत में अगर किसी परिवार में अविवाहित लड़के की मौत हो जाती है तो उसे फैमिली के लिए श्राप समझा जाता है। इसलिए उसे अकेला नहीं दफनाया जाता।
2 min read
• •
Jun 27, 2018
omg
लड़के की लाश को महसूस न हो अकेलापन, इसलिए यहां लड़कियों के साथ किया जाता है ये काम

नई दिल्ली: परंपराओं के नाम पर आज भी दुनियाभर में अजीबोगरीब काम किए जाते हैं। इसमें से एक चीन की 'घोस्ट मैरिज' भी है। यहां के कुछ ग्रामीण इलाकों में आज भी 3000 साल पुरानी ये परंपरा निभाई जा रही है। ये शादी सुनने में जितनी साधारण लग रही है, उतनी ही खौफनाक इसके पीछे की हकीकत है।

महिला की डेडबाॅडी से शादी करा कर साथ दफनाया जाता है शव


बीजिंग के शांक्सी प्रांत में आज भी ये परंपरा जारी है। इसके तहत अगर किसी परिवार में अविवाहित लड़के की मौत हो जाती है तो उसे फैमिली के लिए श्राप समझा जाता है। इसलिए उसे अकेला नहीं दफनाया जाता। उसकी शादी पहले किसी महिला की डेडबॉडी से कराई जाती है और फिर दोनों को साथ दफनाया जाता है। इसे घोस्ट मैरिज कहा जाता है।

क्या है मान्यता?

इस परंपरा के पीछे मान्यता है कि मरने वाले अविवाहित लड़के की आत्मा को शांति मिले और उसे अकेलापन महसूस न हो। बता दें, आज के समय में डेडबॉडी मिलना आसान नहीं है। ऐसे में कई लोग गैरकानूनी तौर पर महिला की डेडबॉडी मुहैया कराने का काम करते हैं। इस परंपरा को अब चोरी-छिपे निभाया जाता है। गैरकानूनी रूप से चल रही इस परंपरा को रोकने के लिए पुलिस ने 2014 में पूर्वी चीन में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। ये लोग कब्र से महिलाओं की डेडबॉडी चुरा लेते थे और चोर बाजार में बेचते थे। यही नहीं कई केस ऐसे सामने आए, जिसमें डेडबॉडी के लिए महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया गया।


18 लाख रुपए में खरीदी थी लड़की की लाश

बताया जाता है कि कुछ साल पहले एक ग्रामीण परिवार ने बेटे की आत्मा की शांति के लिए एक लड़की की डेडबॉडी 18 लाख रुपए में खरीदी थी। वहीं, साधारण रूप से ये डेडबॉडी की कीमत दो लाख रुपए तक होती है। इसके लिए शर्त यह होती कि डेडबॉडी एक या दो दिन पुरानी ही हो। अगर बॉडी ज्यादा दिन पुरानी होगी तो उसे कोई नहीं खरीदता।

Published on:
27 Jun 2018 05:36 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते