अजब गजब

इस कुएं में सिक्के डालने पर पूरी होती है हर मुराद, लेकिन सदियों से बना हुआ है ये रहस्य

इस रहस्यमयी कुएं के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इस कुएं में रोशनी कहां से आती है, ये आज तक एक रहस्य बना हुआ है।
2 min read
• •
Jul 16, 2018
omg
इस कुएं में सिक्के डालने पर पूरी होती है हर मुराद, लेकिन सदियों से बना हुआ है ये रहस्य

नई दिल्ली: पानी के कुओं के बारे में तो हम बस जानते ही हैं, लेकिन क्या आपको एेसे कुएं के बारे में पता हैं जिससे हमेशा रोशनी आती हो। जी हां, पुर्तगाल के सिंतरा शहर के पास एक कुआं है जिससे रोशनी निकलती है। इस रहस्यमयी कुएं के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इस कुएं में रोशनी कहां से आती है, ये आज तक एक रहस्य बना हुआ है।

सिक्के डालने से पूरी होती है हर मुराद

सिंतरा के पास क्विंट डॉ. रिगालेरिया महल में एक कुआं है। इस कुएं को लेबीरिन्थिक ग्रोटो भी कहा जाता है। लोग इस कुएं में सिक्के डालते हैं। लोगों की मान्यता है कि इसमें सिक्के डालने से हर मुराद पूरी होती है इसलिए इसे विशिंग वेल भी कहते है।

कुएं के अंदर की रोशनी आज भी है रहस्य

इस कुएं को देखने के लिए कई पर्यटक आते हैं। उनके मन में सही सवाल आता है कि आखिर यह रोशनी आती कहां से है क्योंकि इसके अंदर कोई भी लाइट का साधन नहीं है। आपको बता दें कि इस कुएं की गहराई चार मंजिला इमारत के बराबर है, जो नीचे जाते हुए सिंकुड़ जाती है।

दोनों कुएं सुंरगों के द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए हैं

इस कुएं के पास एक और छोटा कुआं है। यह दोनों कुएं सुंरगों के द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए है। देखने में यह कुआं बहुत ही खूबसूरत है। इसमें नीचे जाने के लिए चारों तरफ गैलरी बनी है, जिनमें सीढियां हैं। इस कुएं के अंदर कई सुंरगे हैं जब इनसे रोशनी आती है तो यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है।

उल्टे टॉवर की तरह लगता है कुआं

देखने में यह कुआं उल्टे टॉवर की तरह लगता है। इसके निचले भाग में रेड क्रॉस का निशान बना है। इश कुएं को देखकर लगता है कि यह पानी जमा करने के लिए नहीं बल्कि किसी खास चीज के लिए बनाया गया है।

Published on:
16 Jul 2018 03:52 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते