सोशल मीडिया पर दोनों ने इस बारे में लोगों को बताया और यहां की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। हालांकि, इस बात का पता अभी तक नहीं लग सका कि आखिर इस बंकर को किसने, कब और क्यों बनाया ? शेयर किए गए इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह बंकर जर्मन सेना द्वारा परमाणु हमले से बचने के लिए बनाया गया था। जबकि कुछ लोग इसे सरकार का कोई सीक्रेट प्रोजेक्ट करार दे रहे हैं। अब वास्तव में सच्चाई क्या है इस पर से पर्दा उठना अभी बाकी है।