अजब गजब

चिकन की जगह बेच रहे थे कौवा बिरयानी, छापेमारी में हुआ खुलासा

Crow Biryani Serving : तमिलनाडू के रामेश्वर में सड़क किनारे ठेले लगाने वालों ने किया ऐसा काम श्रद्धालुओं की शिकायत पर पुलिस ने की जांच तो उड़े होश
less than 1 minute read
Feb 01, 2020
crow1.jpg
Crow Biryani Serving

नई दिल्ली। आपने बॉलीवुड मूवी रन में कौआ बिरयानी (biryani) का जिक्र सुना होगा। मगर हकीकत में भी एक होटल में ग्राहकों को चिकन (chicken) की जगह कौवे का मांस परोसा जा रहा है। इस बात का खुलासा तमिलनाडु के रामेश्वरम में सड़क किनारे लगाए गए ठेलों पर की गई छापेमारी के दौरान हुआ।

खाद्य विभाग ने (food department) छापा मारा तो वे दंग रह गए। उन्होंने देखा कि चिकन के जगह दुकानदार उन्हें कौवे का मांस बेच रहे हैं। क्योंकि इसमें उनको ज्यादा मुनाफा होता है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 150 मरे हुए कौवे बरामद किए गए हैं। इस बात का पता रामेश्वर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद तहकीकात में चला।

पुलिस ने बताया कि जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि शिकारी कौवों को जहरीले चावल खिलाकर मार रहे थे। इसके बाद वे उन्हें कम कीमत में ठेले वालों को उपलब्ध करा थे। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार ऐसा काम कर रहे थे। इससे पहले मुंबई, नोएडा और कोलकाता में चिकन या मटन के नाम पर कुत्ते और बिल्लियों का मांस परोसे जाने की खबर सामने आई थी।

Published on:
01 Feb 2020 03:18 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते